पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कील-मुहांसे समेत कई समस्याओं को दूर कर देगा पुदीना, कुछ इस तरह करें इस्तेमाल

Thu, 05 Mar 2020 09:47 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 05 Mar 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
health benefits of mint leaves for skin
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुदीने की तासीर ठंडी होती है और यह पारंपरिक दवाइओं के रूप में इस्तेमाल होने वाली सबसे मशहूर जड़ी-बूटी में से एक है। पुदीना सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही यह आपकी स्किन के लिए भी पावरफुल हीलर का काम करता है। तो आइए जानते हैं कि नैचूरल ब्यूटी प्रॉडक्ट के रूप में आप पुदीने का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं...

health benefits of mint leaves for skin
प्रतीकात्मक तस्वीर

चेहरे पर एजिंग का असर दिखेगा कम
जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है तो आपकी स्किन टाइट और हेल्दी रहती है। पुदीने का इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को सही पोषक तत्व देते हैं जिससे आपकी स्किन पर झुर्रियां और बारीक रेखाएं दिखना कम हो जाती हैं और चेहरे पर एजिंग यानी उम्र के निशान नहीं दिखते। पुदीना ऐंटिऑक्सिडेंट्स का भी बेहतरीन सोर्स है जो फ्री रैडिकल डैमेज को कंट्रोल कर स्किन को जवां बनाए रखता है।

health benefits of mint leaves for skin
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुहांसे करे दूर
खूबसूरत-बेदाग स्किन चाहिए तो आर्टिफिशल प्रॉडक्ट्स की जगह पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल करें। पुदीने की कुछ पत्तियों को अच्छे से क्रश कर लें और फिर उसमें गुलाब जल मिलाएं। इसमें थोड़ा सा बेसन डालकर पेस्ट बनाएं और इस फेस पैक को चेहरे पर करीब 30 मिनट तक लगाए रखें। फिर पानी से धो लें। पुदीने के इस फेस पैक की मदद से स्किन को ऑइल फ्री रखने में मदद मिलेगी जिससे ऐक्ने यानी मुहांसेे दूर ह

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of mint leaves for skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्किन की ड्राइनेस होगी दूर
क्या आप भी अपनी ड्राई स्किन की समस्या से परेशान हैं और बार-बार मॉइश्चराइजर लगाना पड़ता है? अगर हां तो केमिकल बेस्ड मॉइश्चराइजर यूज करने की बजाए नैचूरल तरीका अपनाएं और पुदीने की पत्तियां यूज करें। पुदीने की पत्तियों को ब्लेंडर में पीसें और उनका जूस निकाल लें। इस जूस को चेहरे पर लगाएं और फिर देखें कि चेहरा कैसे मॉइश्चराइज हो जाता है।

विज्ञापन
health benefits of mint leaves for skin
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्किन को एक्सफोलिएट करेगा पुदीना
पुदीने की पत्तियां एक्सफोलिएटर यानी स्क्रबर का काम करती हैं। इसके लिए पुदीने की पत्तियों का जूस निकाल लें औऱ फिर इसमें 1 चम्मच ओटमील मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 10-15 मिनट के लिए सूखने दें। 15 मिनट बाद स्किन पर स्क्रब करें और चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर मौजूद डेड स्किन सेल्स हट जाएंगे और अंदर से निखर जाएगी आपकी स्किन।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed