{"_id":"639042f9b56a3805f23675e4","slug":"apply-almond-oil-before-sleeping-at-night-to-remove-wrinkles-and-black-spots-badam-tel-ke-fayde-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Almond Oil: बादाम के तेल की कुछ बूंदे ही त्वचा को जवां रखने में करती हैं, झाईयों से भी मिलता है छुटकारा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Almond Oil: बादाम के तेल की कुछ बूंदे ही त्वचा को जवां रखने में करती हैं, झाईयों से भी मिलता है छुटकारा
त्वचा की देखभाल समय रहते कर ली जाए तो बेहतर होता है। खासतौर पर उम्र बढ़ने के साथ, क्योंकि चेहरे की त्वचा पर उम्र का असर सबसे पहले दिखने लगता है। रिंकल्स, फाइन लाइंस के साथ बहुत से लोगों को चेहरे पर झाईयां भी होने लगती हैं। अगर ये समस्याएं त्वचा पर दस्तक दे रही हैं तो बादाम का तेल काफी मदद कर सकता है। बादाम के तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है। जो त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है।
2 of 5
dark spot
- फोटो : istock
विटामिन ई त्वचा की कोशिकाओं को जीवन देता है। जिससे टूट रहीं कोशिकाएं एक बार फिर से नई हो जाती हैं। बादाम के तेल में वो सारे पोषक तत्व आसानी से मिल जाएंगे जो त्वचा की सेहत के लिए जरूरी है। इसलिए चेहरे पर बादाम का तेल त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से बचा लेता है।
3 of 5
wrinkle
- फोटो : Pixabay
कैसे करें इस्तेमाल
बादाम के तेल को रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने के लिए हथेलियों को पर कुछ बूंद बादाम के तेल की लें। फिर इन्हें दोनों हथेलियों पर रगड़े, जिससे तेल गर्म हो जाए। फिर हल्के हाथों से इसे चेहरे पर लगाएं। फिर चेहरे की मसाज करें। रातभर इसे चेहरे पर लगा रहने दें। बादाम का तेल त्वचा को मॉइश्चराइज कर अंदर तक पहुंचता है। जिससे दाग-धब्बे, झाईयां कम होने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
almond oil
- फोटो : Pixabay
घर में बना लें फेस ऑयल
अगर आप बाजार में मिलने वाले गुणकारी फेस ऑयल को घऱ में बनाना चाहती हैं तो ये बेहद आसान है। बस तीन से चार चम्मच बादाम के तेल की लेकर उसमे विटामिन ई कैप्सूल को मिला लें। फिर इसे करीब दो घंटे के लिए छोड़ दें। जब ये अच्छी तरह से मिक्स हो जाए। तो इस फेस ऑयल को रात को सोने से पहले ऊपर बताई गई विधि से ही लगाएं। साथ में चेहरे की मसाज करना ना भूलें।
विज्ञापन
5 of 5
dark circle
- फोटो : istock
चेहरे पर होने वाली झाईयों के साथ ही डार्क सर्कल और दाग-धब्बे मिटाने में बादाम का तेल खूब मदद करता है। हालांकि अगर आपका चेहरा संवेदनशील है तो किसी भी तरह के नए प्रयोग से पहले पैच टेस्ट अवश्य कर लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।