चेहरे की सुंदरता निखारने के साथ ही बॉडी का भी ख्याल रखना जरूरी है। हाथों-पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लड़कियां नेलपेंट लगाना पसंद करती हैं। कलरफुल और शाइन वाले ये नेलपेंट नाखून और हाथों को खूबसूरत तो दिखाते हैं। लेकिन इससे नाखून की सेहत अच्छी नहीं होती। अगर आप हमेशा नेलपेंट की परत नाखूनों पर लगाकर रखती हैं। तो लंबे समय में ये नाखून को खऱाब कर देती हैं। जिसकी वजह से नाखून पीले, फीके और भद्दे से दिखते हैं। जिन्हें बिना नेलपॉलिश के देखना खराब लगता है। नाखूनों की देखभाल के मामले में ज्यादातर लड़कियां लापरवाही करती हैं।
Beautiful Nails: बिना नेलपॉलिश के नाखूनों को चमकदार दिखाना है घर में बनाएं क्यूटिकल ऑयल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाखूनों की देखभाल के लिए क्यूटिकल ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। ये नाखून को हेल्दी बनाते हैं और उन्हें मॉइश्चराइज करते हैं। बाजार में वैसे तो नाखूनों के लिए भी ऑयल मिलते हैं लेकिन वो काफी महंगे हो सकते हैं। आप चाहें तो इसे घऱ में भी बनाकर तैयार कर सकती हैं।
नारियल के तेल को क्यूटिकल ऑयल बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए नारियल के तेल में विटामिन ई कैप्सूल को मिलाएं। साथ में लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंद मिलाएं। इन सारी चीजों को मिलाकर किसी कांच की शीशी में रख लें। इस तेल को मेनिक्योर करते समय नाखूनों पर मसाज करें।
नारियल के तेल में कैस्टर ऑयल मिलाकर भी क्यूटिकल ऑयल बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए बराबर मात्रा में दोनों तेल को मिलाकर कांच की शीशी में रख लें। इस तेल को ब्रश की मदद से नाखूनों पर लगाएं। इससे नाखूनों को मॉइश्चर मिलता है और वो चमकदार दिखने लगते हैं।
नाखूनों की देखभाल के लिए बादाम के तेल में जैतून के तेल को मिलाएं। साथ ही विटामिन ई कैप्सूल को डालें। इन सारी चीजों को मिलाकर रख लें। क्यूटिकल ऑयल के रूप में तेल का ये मिश्रण फायदा पहुंचाता है। सप्ताह में तीन से चार बार इसे लगाने से नाखूनों सफेद और चमकदार दिखने लगते हैं। जो बिना नेलपेंट के भी खूबसूरत लगते हैं।