फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Straightening: बालों को बिना पार्लर गए करना है सीधा, ये दो चीजें आएंगी काम

Mon, 05 Dec 2022 07:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 05 Dec 2022 07:47 PM IST
विज्ञापन
hair straightening at home with two ingredients aloe vera olive oil
frizzy hair - फोटो : istock

सिल्की, स्मूद बाल बेहद खूबसूरत लगते हैं। अक्सर बालों को बिल्कुल स्ट्रेट और सिल्की दिखाने के लिए लड़कियां पार्लर जाती हैं। जहां महंगे केमिकल वाले ट्रीटमेंट लेती हैं। जिससे बाल सीधे और खूबसूरत दिखते हैं। लेकिन अगर आप महंगे पार्लर के ट्रीटमेंट पर पैसे नहीं खर्च करना चाहती हैं तो इन दो चीजों से भी बाल स्ट्रेट कर सकती हैं। इससे बाल ना केवल खूबसूरत बनेंगे बल्कि बालों को मजबूती भी मिलेगी। 

hair straightening at home with two ingredients aloe vera olive oil
frizzy hair - फोटो : istock

क्योंकि पार्लर में जिन प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। उनमे केमिकल के अंश होते हैं, जो लंबे समय में बालों को नुकसान पहुंचाते हैं और बाल कमजोर होकर टूटने-झड़ने लगते हैं। 

hair straightening at home with two ingredients aloe vera olive oil
hair - फोटो : istock
होगी इन चीजों की जरूरत
बालों को घर में ही स्ट्रेट करने के लिए जरूरत होगी आधा कप एलोवेरा जेल, दो से तीन चम्मच जैतून का तेल। 

जैतून के तेल को हल्का सा गुनगुना कर लें। फिर इसमे एलोवेरा जेल को मिला लें। अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अगर आप पेड़ का ताजा एलोवेरा जेल ले रही हैं तो इसे मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें। बस तैयार है स्ट्रेटनिंग पैक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hair straightening at home with two ingredients aloe vera olive oil
aloe vera - फोटो : istock

इस पैक को बालों की जड़ों के साथ ही पूरे सिरे तक लगाएं। अच्छे से मसाज करें और फिर किसी पॉलीथिन की सहायता से सिर को ढंक लें। कम से कम एक घंटे बाद बालों में शैंपू और कंडीशनर कर लें। एलोवेरा से ना केवल बाल सिल्की और स्ट्रेट हो जाते हैं। बल्कि कमजोर बालों को मजबूत बनाते हैं। अगर बालों की जड़ चिपचिपी और ऑयली रहती है तो एलोवेरा बालों को चिपचिपा होने से रोकता है। बालों को बढ़ाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
hair straightening at home with two ingredients aloe vera olive oil
olive oil

बालों को सीधा करने का ये घरेलू नुस्खा बालों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। जैतून का तेल बालों में चमक बनाता है और मजबूत करता है। अगर दोमुंहे बालों से परेशान रहती हैं तो जैतून का तेल बालों के सिरों पर लगाएं और असर खुदबखुद दिखने लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed