{"_id":"66d0512ed27263f6440d471e","slug":"beard-care-tips-to-get-rid-of-beard-itching-in-hindi-2024-08-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Beard Care Tips: दाढ़ी में होने वाली खुजली को दूर करेंगी ये चीजें, आसान तरीके से करें इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Beard Care Tips: दाढ़ी में होने वाली खुजली को दूर करेंगी ये चीजें, आसान तरीके से करें इस्तेमाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:09 PM IST
सार
अगर बारिश की वजह से आपकी दाढ़ी में भी खुजली होती है तो कुछ चीजों का इस्तेमाल करें। यहां हम आपको इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
दाढ़ी में होने वाली खुजली को दूर करेंगी ये चीजें
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Beard Care Tips: आजकल फिर से एक बार लड़कों में दाढ़ी रखने का क्रेज आ गया है। वो न सिर्फ दाढ़ी रखते हैं, बल्कि अच्छी तरह से इसकी देखभाल भी करते हैं। अगर दाढ़ी का ध्यान अच्छी तरह से न रखा जाए तो ये आपका पूरा लुक खराब कर सकती है। अब जब बारिश का मौसम है, तब तो दाढ़ी का ध्यान रखना और जरूरी हो जाता है।
दरअसल, बारिश में लगातार भीगने की वजह से कई बार इसमें फंगल इंफेक्शन हो जाता है, जिस वजह से दाढ़ी में खुजली होने लगती है। इसके साथ-साथ इस मौसम में चेहरे के बाल त्वचा से नमी सोख लेते हैं, जिसकी वजह से दाढ़ी के नीचे की त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसे में इस रूखेपन की वजह से भी दाढ़ी में खुजली होने लगती है।
अगर इस खुजली को सही समय पर दूर न किया जाए तो ये आपको परेशान कर सकती है। यहां हम आपको इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।
2 of 7
दाढ़ी में होने वाली खुजली को दूर करेंगी ये चीजें
- फोटो : iStock
नारियल का तेल
अगर आप नियमित रूप से नारियल का तेल अपनी दाढ़ी पर लगाएंगे तो ये त्वचा को नमी प्रदान करेगा और खुजली को कम करेगा। इससे आप दाढ़ी पर मसाज कर सकते हैं।
3 of 7
दाढ़ी में होने वाली खुजली को दूर करेंगी ये चीजें
- फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल
यदि बारिश की वजह से दाढ़ी पर खुजली मच रही है आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में ठंडक देने वाले गुण होते हैं जो खुजली से राहत दिलाते हैं। इसे दाढ़ी पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दाढ़ी में होने वाली खुजली को दूर करेंगी ये चीजें
- फोटो : संवाद
टी ट्री ऑयल
यह एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है और खुजली को कम करने में मदद करता है। इसे किसी अन्य तेल जैसे नारियल के तेल में मिलाकर अपनी दाढ़ी पर लगाएं और फिर इसका असर देखें।
विज्ञापन
5 of 7
दाढ़ी में होने वाली खुजली को दूर करेंगी ये चीजें
- फोटो : iStock
दाढ़ी का शैम्पू और कंडीशनर
अगर दाढ़ी अच्छे से मेंटेन रखने का शौक है तो आप दाढ़ी के लिए विशेष रूप से बनाए गए शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। ये त्वचा को साफ रखने में मदद करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।