Dark Underarms Home Remedy: आज कल चाहे ब्लाउज हो या फिर ड्रेस, महिलाएं हर आउटफिट स्लीवलेस ही पहनना पसंद करती हैं। स्लीवलेस आउटफिट में उनका अंदाज काफी अलग दिखता है। पर, बहुत सी महिलाएं स्लीवलेस आउटफिट पहनने में कतराती हैं। इसकी वजह है अंडरआर्म्स कालापन।
Dark Underarms Home Remedy: काले अंडरआर्म्स की वजह से होना पड़ता है शर्मिंदा तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
अगर आप भी काले अंडरआर्म्स की वजह से स्लीवलेस नहीं पहन पाती हैं तो यहां हम आपको इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींबू में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनकी वजह से आप अंडरआर्म्स के कालेपन को कम कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए प्रभावित क्षेत्र पर नींबू का रस लगाएं और 10-15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। इसका असर आपको कुछ ही दिन में दिखेगा।
बेकिंग सोडा और पानी
थोड़े से बेकिंग सोडा में पानी लेकर अगर आप इसे अंडरआर्म्स पर लगाएंगे तो इससे भी आपको फायदा जरूर मिलेगा। इसके लिए सिर्फ पेस्ट लेकर अंडरआर्म्स पर हल्के हाथों से मसाज करें और 10 मिनट बाद धो लें। यह स्क्रब के रूप में काम करता है और मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है। जिससे अंडरआर्म्स का कालापन दूर होता है।
एलोवेरा जेल
हर घर में एलोवेरा का पौधा लगा ही होता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल भी आप अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए कर सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं। ऐसे में हर रोज एलोवेरा जेल को 20 मिनट के लिए अंडरआर्म्स पर लगाएं और कुछ दिन में असर देखें।
नारियल तेल
जिस तरह से चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में नारियल का तेल असरदार होता है, ठीक उसी तरह से अंडरआर्म्स के कालेपन को भी ये दूर करता है। इसके लिए आपको बस नहाने से पहले अंडरआर्म्स पर नारियल तेल से 10-15 मिनट तक मालिश करनी है। इससे धीरे-धीरे कालेपन में सुधार होगा।