Hair Care Tips: वैसे तो बारिश का मौसम हर किसी को पसंद होता है, लेकिन ये मौसम अपने साथ कई ऐसी परेशानी लेकर आता है, जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
Hair Care Tips: बारिश में भूल से भी न दोहराएं ये गलतियां, वरना और तेजी से झड़ेंगे बाल
अगर बारिश के मौसम में आपके भी बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो इन गलतियों को दोहराने से बचें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीगे बालों को बांधना
बारिश के मौसम में कभी भी बरसात हो जाती है, जिस वजह से आए दिन बारिश के पानी में भीग जाते हैं। ऐसे में अगर आप गीले बालों को बांध लेंगी तो इससे उनमें खिंचाव आता है, जिससे बाल टूट सकते हैं। कोशिश करें कि बाल सूखने के बाद ही उन्हें बांधें। इन्हें सुखाने के लिए किसी हीटिंग टूल का इस्तेमाल नहीं करें।
बारिश के पानी से बाल धोना
अक्सर लोगों को लगता है बारिश का पानी साफ और प्रदूषण रहित होता है, जबकि ऐसा नहीं है। बारिश का पानी साफ नहीं होता और उसमें काफी प्रदूषक तत्व होते हैं, जिनसे बालों पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अगर आपके बाल बारिश में भीग जाएं, तो उन्हें साफ पानी से धो लें ताकि बालों में जमे प्रदूषण को हटाया जा सके।
तुरंत न सुखाना
बारिश के मौसम में बालों में नमी लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे फंगल इंफेक्शन हो सकता है और बाल कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में बारिश में भिगने के बाद बालों को अच्छी तरह सुखाना जरूरी है, ताकि नमी खत्म की जा सके।
गीले बालों में कंघी
चाहे बारिश हो या न हो, कभी भी गीले बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए। बाल जब प्राकृतिक रूप से सूख जाएं तभी बालों में कंघी करनी चाहिए। गीले बालों में कंघी करने से बाल काफी झड़ते हैं।