{"_id":"60fffe6e8ebc3e586672a714","slug":"beauty-tips-keep-these-things-in-mind-to-reduce-pimples","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी टिप्स: पिंपल्स कम करने के लिए इन बातों का जरूर रखें ध्यान","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
ब्यूटी टिप्स: पिंपल्स कम करने के लिए इन बातों का जरूर रखें ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 28 Jul 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर हम में से कई लोग चेहरे की समस्याओं से परेशान रहते हैं। अमूमन हमारी त्वचा पर कई पिंपल्स और दाग धब्बे समय समय पर निकलते रहते हैं। ये पिंपल्स चेहरे की सुंदरता को तो खराब करते ही हैं साथ ही साथ उसकी चमक को भी कम करते हैं। इनसे बचने के लिए हम कई उपायों को अपनाते हैं, कभी अच्छे फेस वॉश से अपने चेहरे को धोते हैं, तो कभी कुछ और करते हैं। इसके बाद भी चेहरे के दाने और दाग धब्बे ज्यों के त्यों बने रहते हैं। इन सब उपायों को करने के बाद भी चेहरे पर कोई खास निखार नहीं आता है। वहीं दूसरी तरफ कई लोग तो पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए ब्यूटी पार्लर का रास्ता देखते हैं। ब्यूटी पार्लर में जाने के बाद भी उनके चेहरे पर से दाग धब्बे नहीं हटते। अक्सर देखने को मिलता है कि जानकारी के अभाव में लोग कई बार ऐसी गलतियां भी कर देते हैं, जिनसे पिंपल्स मिटने की बजाए दोबारा आ जाते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जिनको करने से दोबारा पिंपल्स आने का खतरा रहता है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
पिंपल्स को दूर करने के लिए आपको उन स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए, जो आपकी स्किन को अच्छे से शूट करे। अगर आप कोई ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो आपकी स्किन को जरा भी शूट नहीं कर रहा। ऐसे में आपको उस प्रोडक्ट को तुरंत त्याग देना चाहिए, नहीं तो दोबारा पिंपल्स आने का खतरा बन जाता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
साबुन के भीतर हार्श केमिकल्स होते हैं। इस कारण साबुन से चेहरे को नहीं धोना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम साबुन में 9 से 11 के बीच का pH होता है। ये स्किन के pH स्तर को 5 से 7 के कर देता है। इस कारण त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं जन्म लेती हैं। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि हमें साबुन और क्लींजर से चेहरे को बिल्कुल भी नहीं धोना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
अक्सर कई लोगों के भीतर ये आदत होती है कि वह अपने गंदे हाथों से चेहरे को बार-बार छूते हैं। इसके अलावा कुछ लोग अपने हाथों से पिंपल्स को फोड़ने की कोशिश करते हैं। हाथों को चेहरे पर ज्यादा छूने से त्वचा पर कई कीटाणु और गंदगी फैल जाती है। इस कारण पिंपल्स निकलने का खतरा बढ़ जाता है। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाथों को बालों और चेहरे पर छूने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
उन व्यक्तियों में पिंपल्स ज्यादा निकलता है, जो पानी बहुत कम पीते हैं। कम पानी पीने से व्यक्ति का चेहरा बेजान और ड्राई नजर आता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार दिन में 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इससे त्वचा के साथ-साथ शरीर के बाकी हिस्सों पर भी लाभकारी असर पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।