फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टीम फेशियल करेगा कमाल, इस तरह घर पर कर चेहरे पर पाएं तुरंत ग्लो 

Mon, 13 May 2019 09:27 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 13 May 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
benefits of steam facial at home
glowing skin

जब कभी अचानक आपका कहीं पार्टी में या डेट पर जाने का सीन बनता है तो सबसे पहले यह टेंशन सताती है कि पार्लर जाने का टाइम तो है नहीं। स्किन के लिए ऐसा क्या किया जाए कि मिनटों में स्किन ग्लो करने लगे। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे फेशियल के बारे में, जिसे आप घर पर ही आसानी से कर सकते हैं और यह आपको इंस्टेंट ग्लो देगा। आइए जानते हैं स्टीम फेशियल और इससे होने वाले फायदो के बारे में...

benefits of steam facial at home
face wash

घर पर स्टीम फेशियल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल कर ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे को तौलिए से पोंछ लें। अब पानी को किसी बर्तन में गर्म करें। एक बात का ख्याल रखें पानी को उतना ही गर्म करें जितना आपकी स्किन सह पाए।

benefits of steam facial at home
steaming

गर्म पानी अपनी स्किन के अनुसार इसेंशियल ऑयल चुनें और उसकी कुछ बूंदें उसमें मिलाएं। अपने सिर को तौलिए से ढक लें, जिससे आपका चेहरा कवर हो जाए और तब स्टीम लेने के लिए अपने चेहरे को गर्म पानी के कटोरे या स्टीमर के ऊपर झुकाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of steam facial at home
steaming

लगभग 10 मिनट तक गहरी सांस लेते हुए आंख बंद कर के स्टीम लें। ऐसा करने से आपके चेहरे के रोमछिद्र खुल जाएंगे। ध्यान रखें बहुत ज्यादा देर तक भी भाप न लें। ज्यादा देर तक भांप लेने से स्किन पर जलन भी हो सकती है।

विज्ञापन
benefits of steam facial at home
coffee face mask

अब स्किन पर फेस मास्क लगाएं, जो कि खुले रोमछिद्रों से गंदगी को बाहर खींच निकालने में मदद करेगा। इसके लिए क्ले मास्क सबसे बेहतर है। 15 मिनट तक मास्क को लगाए रखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed