फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना सनस्क्रीन के भी दे सकते हैं धूप को मात, सिर्फ ये चीजें अपनाएं और चमकती त्वचा पाएं

Sat, 11 May 2019 12:10 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 11 May 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
no sunscreen can also protect your skin in heat use healthy food in diet

गर्मियों में त्वचा की देखभाल के हमेशा एक सलाह जरूर दी जाती है कि बहार निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। जिन लोगों की त्वचा सेंसिटिव होती है, उनकी त्वचा पर धूप में निकलते ही लाल रैशेज पड़ने लगते हैं और त्वचा झुलसने लगती है। लेकिन हम आज ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप बेपरवाह बिना सनस्क्रीन के बहार भी निकल सकती हैं और आपकी त्वचा पर ना रैशेज होंगे ना टैनिंग होगी। 

 

no sunscreen can also protect your skin in heat use healthy food in diet

त्वचा को हर मौसम में स्वास्थ्य और दमकती बनाए रखने में ब्यूटी प्रोडक्ट्स से ज्यादा हेल्दी डाइट जरूरी होती है। त्वचा  को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में प्रोटीन और विटामिन-सी भी बहुत जरूरी होते हैं। इससे त्वचा की बाहरी लेयर सुरक्षित रहती है। 


 
no sunscreen can also protect your skin in heat use healthy food in diet
डाइट में शामिल करें ये चीजें 
फलियों में जिंक और हाइड्रोलिक एसिड पाया जाता है। ये दोनों त्वचा  में कोलाजन के स्तर का बनाए रखने में मदद करते हैं। इनके सेवन से त्वचा पर झुर्रियां भी नहीं पड़ती हैं। गाजर में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से कील-मुंहासों की समस्या दूर होती है। साथ ही त्वचा  में ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से होता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
no sunscreen can also protect your skin in heat use healthy food in diet
दमकती त्वचा के लिए डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड जरूर शामिल करें। इसके लिए मछली का सेवन करना चाहिए क्योंकि मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से त्वचा खराब होने से बच जाती है। 

 
विज्ञापन
no sunscreen can also protect your skin in heat use healthy food in diet

अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, सभी फलों के मुकाबले ब्लूबेरी  में सबसे अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ब्लूबेरीज के सेवन से त्वचा लंबे समय तक कोमल रहती है। साथ ही दिल की बीमारी और कैंसर जैसी समस्याओं से बचाव भी होता है इसलिए अपनी डाइट में ब्लूबेरीज जरूर शामिल करें। गर्मियों के मौसम में अपनी डाइट में लाल शिमला मिर्च, टमाटर और स्ट्रॉबेरीज जरूर शामिल करें।  ये सभी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो त्वचा को स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed