अगर आप भी इस गलतफहमी का शिकार हैं कि सिर्फ महिलाओं को ही अपने सौंदर्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है तो इस सोच से बाहर निकलें और पुरुष भी ये जान लें की कैसे उन्हें अपने सौंदर्य का ख्याल रखना चाहिए। बहुत से लड़के अपनी त्वचा की देखभाल को लेकर लापरवाह होते हैं और जिनको थोड़ा बहुत ख्याल होता भी है तो वो बस फेश वॉश और मॉश्चराइजर का प्रयोग करते हैं। तो आज हम आपको बताते हैं उन उत्पाद के बारे में जिनका इस्तेमाल हर पुरुष को करना चाहिए। जिससे वो हमेशा चमकते हुए और तरोताजा नजर आएं।
{"_id":"5dc551318ebc3e5b2c1d324b","slug":"best-cosmetic-products-men-must-use-daily","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुरुषों को जरूर इस्तेमाल करने चाहिए ये 'कॉस्मेटिक्स', जानें क्यों","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
पुरुषों को जरूर इस्तेमाल करने चाहिए ये 'कॉस्मेटिक्स', जानें क्यों
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 09 Nov 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिप बाम
सबसे पहला उत्पाद जो लड़को को हमेशा प्रयोग करना चाहिए वो है लिप बाम। रूखे और बेजान से होठों को मुलायम रखने के लिए सभी मौसम में लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए। लिप बाम को हमेशा साथ रखने का फायदा होता है कि जब भी आपको लगे कि होंठ सूखे लग रहें हैं तो इसको लगा लें।

फेस मिस्ट
चेहरे को साफ रखने के लिए एक चीज जो और जरूरी है वो है फेस मिस्ट। चेहरे पर इसका स्प्रे करके आप तरोताजा चेहरा पा सकते हैं। कई तरह की महक और प्रकार के स्प्रे बाजार से आप खरीद सकते हैं। पसीने से परेशान हो या चेहरे की डलनेस से फेस मिस्ट का इस्तेमाल सबसे बढ़़िया उपाय है।

ड्राय शैंपू
धूल-धुएं से अगर आपके बाल गंदे और चिपचिपे नजर आने लगे और आपके पास इतना समय नहीं कि बालों में शैंपू किया जा सके तो इसका सबसे बेहतर विकल्प ड्राय शैंपू है। जब भी कभी किसी खास मीटिंग या डेट पर जाना हो तो बस इस शैंपू का प्रयोग बालों में तेल की तरह करें। आपके बाल चमकदार और सुंदर दिखने लगेगें।

- फोटो : Pixabay
हैंड क्रीम
अपने हाथों को मुलायम, चिकना और महकदार रखने के लिए लड़कों को हैंड क्रीम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। जब आपके महकते हुए हाथों से कोई हाथ मिलाएगा तो आपका प्रभाव सामने वाले के ऊपर अच्छा पड़ेगा।