फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसून में बालों की समस्याओं से तुरंत पाएं निजात, ये असरदार नुस्खा करेगा मदद

Wed, 03 Jul 2019 03:55 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 03 Jul 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
best home remedy for hair in monsoon season 2019
मौसम कोई भी हो बाल और त्वचा से जु़ड़ी समस्या बनी ही रहती है। गर्मी और मानसून के मौसम में अधिकतर बालों की समस्या को लेकर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। बालों में चमक ना होना, डैंड्रफ, रूखे-बेजान बाल, और दो मुंहे बाल की समस्या से निदान पाने के लिए थोड़ी सी मेहनत और ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं जो आसान भी हैं और आप नियमित आजमा भी सकते हैं। 
best home remedy for hair in monsoon season 2019
ऐसे करें बालों की देखभाल 
बाहर निकलने पर बालों स्कार्फ से ढकें। नहाने के बाद तौलिए की बजाय कॉटन के कपड़े से बाल सुखाएं, बालों की नियमित तेल से मालिश करें और स्विमिंग पूल में नहाने से बचें। खान पान में जूस, सूप, सलाद, हरी सब्जियों के सेवन और अपनी जीवन शैली में सकारात्मक बदलाब लाने से लंबे, चमकीले, सुंदर और आकर्षक बाल पा सकते हैं। बालों को नियमित माइस्चराइजिंग की जरूरत होती है। बालों की खुश्की के लिए प्रीकंडीशनिंग को काफी मददगार माना जाता है। अपने बालों को धोने से 5 मिनट पहले बालों पर तेल मालिश कीजिए। सरसों और नारियल का तेल प्रीकंडीशनिंग के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। 
 
best home remedy for hair in monsoon season 2019
रूखेपन को ऐसे करें दूर 
गर्मियों में केमिकलयुक्त उत्पादों के बार-बार इस्तेमाल करने से बालों में रुखापन आ जाता है. इसे दूर करने के लिए आप मेहंदी में एक चम्मच दही और पानी मिलाकर उसके पेस्ट को बालों में लगा सकते हैं। यह आपके बालों को मजबूती देता है। इसे बालों पर 15 मिनट तक लगाने के बाद बालों को साफ, ताजे पानी से धो लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
best home remedy for hair in monsoon season 2019
दो मुंहे बालों की समस्या भी काफी आम है। इन दो मुंहे बालों का अभी तक कोई बेहतर इलाज नहीं है, जिस कारण इन्हें काटना ही पड़ता है। गर्मियों में अपने बालों को अच्छे से धोएं और ब्रश करें। अगर आप बालों को नियमित रूप से प्रीकंडीशनिंग करती हैं तो आपको दो मुंहे बालों की समस्या खत्म हो सकती है। बालों के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का ही इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
best home remedy for hair in monsoon season 2019
डैंड्रफ से यूं पाएं छुटकारा 
बालों को ड्रैंड्रफ से बचाने के लिए बालों की सफाई बेहद जरूरी है। रोज बालों को ताजे, साफ पानी से धोएं। महीने में दो बार, हल्दी और पानी से बने पेस्ट को स्कल्प पर लगाएं और उसे 10 मिनट तक लगे रहने दें। उसके बाद बालों को साफ, ताजे पानी से धो लें। पसीना और गर्मी बालों के गिरने का मुख्य कारण हैं। इसे रोकने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी, जूस, नारियल पानी की जरूरत होती है। शरीर में संतुलित आहार, नियमित हेयरकट, बालों की सफाई से बालों के गिरने की समस्या को रोका जा सकता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed