{"_id":"663b1edfce4412c21e003928","slug":"body-care-tips-how-to-get-rid-of-bad-body-odor-in-hindi-pasine-ki-badboo-ka-ilaj-in-hindi-2024-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Body Care Tips: पसीने की वजह से शरीर से आ रही है बदबू तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, मिलेगी राहत","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Body Care Tips: पसीने की वजह से शरीर से आ रही है बदबू तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, मिलेगी राहत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 08 May 2024 01:27 PM IST
सार
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे इस भीषण गर्मी में पसीना नहीं आता हो। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप इस बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पसीने की बदबू को ऐसे दूर भगाएं
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Body Care Tips: मई का महीना चल रहा है। तेज चिलचिलाती धूप ने लोगों की हालत खराब की हुई है। गर्मी इतनी ज्यादा पड़ रही है कि हर कोई घर से बाहर निकलने तक से पहले कई बार सोच रहा है। इस मौसम में लोग अपने खाने-पीने से लेकर पहनावे तक का खास ध्यान रखते हैं क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही की वजह से कई बार लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ जाते हैं।
गर्मी का मौसम उन लोगों के लिए भी परेशानी लेकर आता है, जिन्हें पसीना काफी आता है। दरअसल, जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है, गर्मी के मौसम में उनके शरीर से बदबू आने लगती है, जिस वजह से कई बार उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी यही परेशानी तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनकी मदद से आप शरीर से आने वाली बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।
2 of 6
पसीने की बदबू को ऐसे दूर भगाएं
- फोटो : iStock
बर्फ
कई लोगों को अंडर आर्म्स में पसीना काफी ज्यादा आता है। ऐसे में आप एक कॉटन के कपड़े में बर्फ लेकर पसीने वाली जगह पर रब करें। ऐसा करने से पसीना काफी कम आएगा, जिसके बाद पसीने की बदबू भी दूर हो जाएगी। इसका इस्तेमाल आप गर्दन के पास भी कर सकते हैं, ताकि पसीने और पसीने से आने वाली बदबू से छुटकारा मिल सके।
3 of 6
पसीने की बदबू को ऐसे दूर भगाएं
- फोटो : iStock
खीरा
खीरे का एक स्लाइस लेकर इसे शरीर के उन अंगों में रब करें यानी कि रगड़ें, जहां पसीना ज्यादा आता हो। ऐसा करने से आपको फ्रेश फील होगा और पसीने की बदबू भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पसीने की बदबू को ऐसे दूर भगाएं
- फोटो : instagram
तेजपत्ता
तेजपत्ता आपको हर जगह आसानी से मिल जाएगा। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले इसे पीस लें और फिर तेजपत्ता के पाउडर को नहाने के पानी में मिला लें। इससे भी शरीर की बदबू कम हो जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
पसीने की बदबू को ऐसे दूर भगाएं
- फोटो : iStock
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा के इस्तेमाल के लिए इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसका पेस्ट तैयार करें। अब इसे एक कपड़े की मदद से अंडर आर्म्स में लगाएं। कुछ देर बाद सादे पानी से धो दें। इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।