फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: गर्मियों में बरकरार रखनी है त्वचा की चमक तो ऐसे रखें ध्यान, इन गलतियों को दोहराने से बचें

Mon, 06 May 2024 11:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 06 May 2024 11:01 AM IST
सार

गर्मी के मौसम में स्किन केयर करते वक्त अगर आप कुछ गलतियां कर देंगे तो इससे आपकी त्वचा का ग्लो खोने लगेगा। 

विज्ञापन
Skin Care Tips in summer avoid these skin care mistakes for healthy skin
गर्मियों में बरकरार रखनी है त्वचा की चमक तो ऐसे रखें ध्यान - फोटो : istock
Skin Care Tips: मई का महीना चल रहा है, जिस वजह से धूल भरी आंधी और तेज चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान है। इस मौसम में लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना पड़ता है। सेहत के साथ-साथ अगर त्वचा का ध्यान सही से न रखा जाए तो कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं।


वैसे तो गर्मी के मौसम के हिसाब से आपको बाजार में कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट मिल ही जाते हैं, जो त्वचा को काफी राहत पहुंचाते हैं, लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देते हैं। ऐसे में त्वचा पर कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले इसका पैच टेस्ट बेहद जरूरी होता है।

इसके साथ ही गर्मी के मौसम में त्वचा का ध्यान रखते समय कई लोग छोटी-छोटी सी ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से त्वचा की चमक खो जाती है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको इस मौसम त्वचा का सही से ध्यान रखना बताएंगे, ताकि आपका चेहरा दमकता रहे। 
Skin Care Tips in summer avoid these skin care mistakes for healthy skin
गर्मियों में बरकरार रखनी है त्वचा की चमक तो ऐसे रखें ध्यान - फोटो : iStock

चेहरा धोने का रखें ध्यान

आज के समय में प्रदूषण काफी बढ़ गया है, ऐसे में सुबह के अलावा शाम को सोने से पहले चेहरा जरूर धो लें। चेहरा धोने के लिए अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करें, ताकि इससे आपकी त्वचा पर किसी तरह की कोई परेशानी न हो। चेहरा धोते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप दिन में कई बार चेहरा धोएंगी, तो आपकी त्वचा रूखी हो सकती है। 

Skin Care Tips in summer avoid these skin care mistakes for healthy skin
गर्मियों में बरकरार रखनी है त्वचा की चमक तो ऐसे रखें ध्यान - फोटो : iStock

शीट मास्क है जरूरी

गर्मी के मौसम में त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए शीट मास्क का इस्तेमाल करें। शीट मास्क आपको बाजार में बेहद कम दामों में मिल जाएंगे। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा काफी ग्लो करेगी। शीट मास्क खरीदते वक्त अपने स्किन टाइप का ध्यान अवश्य रखें, ताकि आपको कोई दिक्कत न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips in summer avoid these skin care mistakes for healthy skin
गर्मियों में बरकरार रखनी है त्वचा की चमक तो ऐसे रखें ध्यान - फोटो : iStock

टोनर करें इस्तेमाल

गर्मी के मौसम में त्वचा काफी डल हो जाती है। ऐसे में स्किन केयर करते वक्त टोनर का इस्तेमाल जरूर करें। इसके उपयोग से त्वचा फ्रेश के साथ-साथ हेल्दी भी रहेगी। ये त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। टोनर खरीदते वक्त इसकी क्वालिटी जरूर परख लें। आप चाहें तो होममेड टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

विज्ञापन
Skin Care Tips in summer avoid these skin care mistakes for healthy skin
गर्मियों में बरकरार रखनी है त्वचा की चमक तो ऐसे रखें ध्यान - फोटो : iStock

बहुत प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से रहें दूर

गर्मी में चेहरे पर काफी पसीना आता है। ऐसे में ढेर सारे प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से दूर ही रहें। कई बार ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने त्वचा और ज्यादा डल हो जाती है। ऐसे में कोशिश करें कि कम से कम ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed