फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Braj Ki Holi 2024: खेलने जा रहे मथुरा में होली तो त्वचा और बालों का ऐसे रखें ध्यान

Wed, 20 Mar 2024 08:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 20 Mar 2024 08:56 AM IST
सार

अगर आप इस बार ब्रज की होली खेलने के लिए मथुरा जाने का सोच रहे हैं, तो वहां अपने बालों और त्वचा का खास तरीके से ध्यान रखें। 

विज्ञापन
Braj Ki Holi 2024 Skin and hair Care tips while playing holi Mathura holi trip for two days
ब्रज की होली - फोटो : अमर उजाला

हर किसी के लिए होली का त्योहार काफी खास होता है। इस दिन का इंतजार लोग सालभर करते हैं। होली के दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, और होली की बधाई देते हैं। होली का त्योहार खासतौर पर ब्रज में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि, ब्रज के मंदिरों में राधा-कृष्ण होली खेलते हैं। यही वजह है कि, खासतौर पर बरसाना, वृंदावन, मथुरा, नंदगांव के मंदिरों में अलग-अलग दिनों में होली धूमधाम से मनाई जाती है।



यहां होली की धूम इतनी होती है, कि लोग दूर-दूर से यहां होली मनाने आते हैं। अगर आप भी होली मथुरा में खेलने का प्लान बना रहे हैं, तो जाने से पहले कुछ बातों को जहन में बैठा लें। दरअसल, मथुरा में रंग से ही जमकर होली खेली जाती है। ऐसे में आपको अपनी त्वचा और बालों का खास ध्यान रखना पड़ेगा। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो हो सकता है कि इसका प्रभाव आपके बालों और त्वचा पर पड़े। 

Braj Ki Holi 2024 Skin and hair Care tips while playing holi Mathura holi trip for two days
त्वचा और बालों का ऐसे रखें ध्यान - फोटो : social media
मॉइश्चराइजर लगाकर लगाएं

कभी भी होली खेलने बिना मॉइश्चराइजर लगाए न जाएं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो रूखी त्वचा पर रंग ज्यादा चढ़ेगा। ऐसे में रंग और गुलाल से होली खेलने से पहले त्वचा पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। 
Braj Ki Holi 2024 Skin and hair Care tips while playing holi Mathura holi trip for two days
त्वचा और बालों का ऐसे रखें ध्यान - फोटो : istock
मॉइश्चराइजर की जगह कर सकते हैं तेल का इस्तेमाल 

अगर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो पूरे शरीर पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। नारियल का तेल लगाकर भी आप रंगों से अपनी त्वचा को बचा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Braj Ki Holi 2024 Skin and hair Care tips while playing holi Mathura holi trip for two days
त्वचा और बालों का ऐसे रखें ध्यान - फोटो : ANI

लगाएं कैप

बालोंं को रंग के हानिकारक प्रभाव से बचाने के लिए सिर पर पूरी तरह से स्कार्फ बांध लें। अगर आप अपने सिर को स्कार्फ से कवर कर लेंगे, तो रंगों से बाल बचे रहेंगे। 

विज्ञापन
Braj Ki Holi 2024 Skin and hair Care tips while playing holi Mathura holi trip for two days
त्वचा और बालों का ऐसे रखें ध्यान

नाखूनों पर लगाएं नेल पॉलिश

अपने नाखूनों पर नेल पॉलिश का एक कोट जरूर लगाएं। ये आपके नाखूनों को रंग के प्रभाव से बचाकर रखेगी। पुरुष भी चाहें तो पारदर्शी वाली नेल पॉलिश अपने नाखूनों पर लगा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed