फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्राइडल मेकअप: बदला दुल्हनों के मेकअप का अंदाज, हर लड़की को पता होनी चाहिए 5 बातें

Sat, 03 Feb 2018 09:49 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Feb 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
bride should remember these five things about makeup
फाइल फोटो
फैशन के साथ हर मौसम में ब्राइडल मेकअप का ट्रेंड भी बदलता रहता है। मेकअप में कभी बोल्ड कलर का बोलबाला रहता है, तो कभी न्यूड कलर चलन में आ जाता है। इस बार भी काफी कुछ बदला हुआ सा है। इस साल हेवी मेकअप की बजाय लाइट मेकअप पर जोर दिया गया है। चेहरे पर मेकअप तो चाहिए, मगर उसका एहसास नहीं होना चाहिए, यही चाहती हैं आज की लड़कियां। 

-भारती तनेजा, डॉयरेक्टर ऑफ एल्पस ब्यूटी क्लिनिक एंड एकेडमी

आई  मेकअप 

bride should remember these five things about makeup
भारतीय दुल्हनों को आंखों पर मेकअप कराना पसंद है, क्योंकि यह उनकी लाल, गहरे गुलाबी या हरे लहंगे, घाघरा या भारी साड़ियों के ऊपर जंचता है। अगर चलन की बात करें, तो अभी तक पलकों पर ब्लैक स्मोकी आई मेकअप इन था, लेकिन 2018 के ट्रेंड्स में अब इसके बदले खाकी और डीप ब्राउन आईशैडो चलन में हैं। आप चाहें तो पलकों पर मेटैलिक शीन के साथ सिल्वर और गोल्ड ग्लिटर आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। बदलते ट्रेंड के साथ मेटैलिक आई लाइनर्स को खूब पसंद किया जा रहा है। 
bride should remember these five things about makeup
जिसे कॉमन आई लाइनर के ऊपर  लगाया जाता है। यह मेटैलिक लाइनर्स आपकी ब्राइडल ब्यूटी की खूबसूरती में करिश्मा दिखाता है। आप भी अपनी शादी में इसे आजमा सकती हैं। जहां तक बात आई लैशेज की है, तो इस साल आई-लाइनर्स से लोअर लैश लाइन को डिफाइन करना पूरी तरह आउट हो चुका है, अब ट्रेंड में है शेडेड लाइनर्स। लोअर फेक लैशेस ट्रेंड इन हो चुका है। आइब्रो के लिए ब्राउन और ब्लैक आईब्रो पेंसिल के शेड्स इन हो चुके हैं। वैसे ही इंटेंस एचडी ब्रो  ट्रीटमेंट्स की जगह नेचुरल ग्रूमिंग ने ले ली है। 
ब्राइडल  ब्यूटी  पोर्टफोलियो में नो-मेक अप लुक को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ ब्राइड के फेस  पर  नेचुरल ग्लो को  हाइलाइटेड किया जाएगा।
यह साल मेकअप ट्रेंड शिमरी लुक के नाम रहेगा। शिमर पाउडर, शिमर लिक्विड, शिमर आईशैडो ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

होंठों के लिए लॉन्ग लास्टिंग कलर 

bride should remember these five things about makeup
- फोटो : daily mail
ब्राइडल फैशन में इस बार लॉन्ग  लास्टिंग  मैट कलर्स अपने बेहतर रिजल्ट देने के कारण ज्यादा डिमांड में हैं। लड़कियां इसकी ज्यादा डिमांड कर रही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि ग्लॉसी लिप्स का फैशन नहीं है। ग्लॉसी लिप्स का भी चलन है। ब्राइडल ट्रेंड्स के हिसाब से रेड और  पिंक के बहुत सारे शेड्स में से अपने मनपसंद कलर्स को चुनकर आप अपनी खूबसूरती को निखार सकती हैं। इसके अलावा ब्लड रेड, बरगंडी, मैरून, प्लम, ब्राइट पिंक और नेचुरल कलर लिपस्टिक का क्रेज देखने को मिलेगा। दो शेड्स को एक साथ इस्तेमाल करने का ट्रेंड भी नजर आएगा। 
विज्ञापन

मेहंदी से मंत्र 

bride should remember these five things about makeup
मेहंदी के बिना हर शादी अधूरी है। खास बात यह है कि आजकल शादी के लिए दुल्हनें हेवी मेहंदी डिजाइन्स या दूल्हे की फोटो की जगह मंत्रों को अपने हाथों पर उतरवा रही हैं। मेहंदी आर्ट में यह चलन आजकल काफी फैशन में है। 
शादियों में झूमर पहनने का चलन वैसे तो काफी पुराना है, लेकिन एक बार फिर ये चलन वापस लौट आया है। शादी में माथे पर पहना हुआ झूमर दुल्हन को एक अलग लुक देता है। याद रखें शादी में पहने हुए बाकी सब गहनों का यह सबसे एलिगेंट हिस्सा होता है। इसे माथे के लेफ्ट साइड पहना जा रहा है। 
-अनीता गौड़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed