{"_id":"639b0286305870552a5ef35e","slug":"buttermilk-benefits-for-skin-and-hair-care-know-how-to-use-for-glowing-skin-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Buttermilk Use: छाछ की मदद से त्वचा और बाल को बनाएं खूबसूरत, इस तरह से करें इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Buttermilk Use: छाछ की मदद से त्वचा और बाल को बनाएं खूबसूरत, इस तरह से करें इस्तेमाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 15 Dec 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
छाछ
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छाछ का सेवन आमतौर पर गर्मियों में किया जाता है। गुणों से भरपूर छाछ सेहत के लिए बहुत लाभकारी रहती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि सेहत के साथ ही छाछ यानी बटरमिल्क को त्वचा चमकाने के लिए भी प्रयोग में लाया जा सकता है। साथ ही बालों की खूबसूरती भी छाछ की मदद से बढ़ाई जा सकती है। छाछ त्वचा पर नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। तो चलिए जानें त्वचा और बालों पर किस तरह से छाछ का प्रयोग कर खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है।
2 of 5
acne
- फोटो : istock
इस तरह से करें त्वचा पर प्रयोग
चेहरे पर अगर जिद्दी निशान हैं तो छाछ की मदद से इसे हल्का किया जा सकता है। संतरे के छिलके के पाउडर में छाछ को मिलाकर फेसपैक बनाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें, जब ये सूख जाए तो पानी से चेहरा धो लें।
3 of 5
Face
- फोटो : iStock
चेहरे पर अगर प्राकृतिक चमक चाहिए तो मसूर की दाल का पाउडर और बेसन को मिलाकर इसमे छाछ डालकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से त्वचा को प्राकृतिक चमक मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tanning
- फोटो : istock
छाछ का प्रयोग करने से त्वचा पर होने वाली टैनिंग और जिद्दी दाग से छुटकारा मिल जाता है। अगर घर में स्क्रब बना रही हैं तो उसमे छाछ को मिलाकर लगाएं। इससे पोर्स खुलते हैं और नेचुरल चमक दिखने लगती है।
विज्ञापन
5 of 5
hair
- फोटो : istock
बालों पर छाछ को इस तरह से लगाएं
बाल अगर रूखे, बेजान और कमजोर से हो गए हैं तो केले को मैश कर जैतून और छाछ में मिलाकर मास्क बना लें। इस हेयर मास्क को लगाने से बालों की सेहत में सुधार होता है और बाल घने, मजबूत होना शुरू हो जाते हैं।
अगर स्कैल्प में रूसी और खुजली होती है तो छाछ को लेकर हल्के हाथों से मालिश करें। फिर बालों को धो लें। इसका प्रयोग स्कैल्प में रूसी और खुजली से राहत दिलाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।