सब्सक्राइब करें

Dry Hand In Winter: सर्दियों में रूखे और बेजान हाथों को इस तरह बनाएं मुलायम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 14 Dec 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
Winter Skin Care Tips Home Remedies For Dry Hands Ke Gharelu Upay In Hindi
dry hands - फोटो : istock

सर्दियां शुरू होते ही त्वचा का रूखापन समस्या बन जाता है। सर्द हवाएं कई बार त्वचा को बिल्कुल बेजान बना देती हैं। जो दिखने में खराब लगता है। खासतौर पर हाथों की त्वचा तो सबसे पहले रूखी और बेजान सी दिखने लगती है। कई बार तो हाथों की स्किन उम्र से कई गुना ज्यादा बड़ी दिखती है। इसलिए जरूरी है कि चेहरे के साथ ही हाथों की भी अच्छे से देखभाल की जाए। जिससे कि त्वचा नर्म और मुलायम बने और हाथ खूबसूरत दिखें। तो चलिए जानें कैसे बनेंगे सर्दियों में हाथ नर्म और मुलायम।

Trending Videos
Winter Skin Care Tips Home Remedies For Dry Hands Ke Gharelu Upay In Hindi
honey - फोटो : istock
शहद लगाएं

शहद खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके गुण शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही शहद त्वचा के लिए भी गुणकारी है। अक्सर चेहरे पर शहद लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप हाथों के रूखेपन से परेशान हैं तो शहद लगाकर देखें। कुछ ही दिनों में परेशानी छूमंतर हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Skin Care Tips Home Remedies For Dry Hands Ke Gharelu Upay In Hindi
dry hands - फोटो : istock

शहद लगाने के लिए हाथों में कुछ बूंद शहद की लें और इसे फैलाएं। हाथों की हथेली ऊपर वाले हिस्से और उंगलियों पर अच्छी तरह से मसाज करने के बाद इसे छोड़ दें। करीब दस से पंद्रह मिनट तक हाथों पर शहद लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। दिनभर में दो बार शहद लगाने से हाथों के रूखेपन से निजात मिल जाएगी। 

Winter Skin Care Tips Home Remedies For Dry Hands Ke Gharelu Upay In Hindi
ओट्स - फोटो : iStock
लगाएं ओट्स का स्क्रब

ओट्स से चेहरे के साथ ही हाथों को भी साफ किया जा सकता है। एक चम्मच ओट्स और आधा चम्मच नारियल का तेल लेकर पेस्ट तैयार करें। इस पैक को हाथों पर लगाकर मसाज करें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब दस से पंद्रह मिनट तक रखने के बाद पानी की मदद से अच्छे से साफ कर लें। सप्ताह में एक दिन भी अगर इस पैक को लगाएंगी तो हाथ नर्म और मुलायम बनेंगे।

विज्ञापन
Winter Skin Care Tips Home Remedies For Dry Hands Ke Gharelu Upay In Hindi
dry hands - फोटो : istock
हाथों को रूखा होने से इस तरह बचाएं
  • सर्दियों में हाथों को रूखा होने से बचाने के लिए साबुन का इस्तेमाल ना करें। इससे हाथ ज्यादा ड्राई हो जाते हैं। 
  • हाथों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। इससे त्वचा का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है और हाथ बेजान दिखने लगते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed