Face CleanUp: चेहरे पर क्लीनअप के बाद भूलकर भी ना करें ये काम, निकलने लगेंगे दाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लीनअप करने के बाद फेशियल वैक्स नहीं करना चाहिए। इससे त्वचा खऱाब हो सकती है। क्लीनअप के दौरान त्वचा को एक्सफोलिएट किया गया होता है। जिससे त्वचा बेहद मुलायम भी हो जाती है। ऐसे में अगर आप वैक्स कर देती हैं तो त्वचा ज्यादा एक्सफोलिएट हो जाएगी और त्वचा को नुकसान हो सकता है। कई बार सेसेंटिव स्किन पर इरिटेशन वगैरह होने लगती है। इसलिए क्लीनअप के बाद कभी भी फेशियल हेयर रिमूव करने के बारे में ना सोचें।
क्लीनअप चेहरे की त्वचा को साफ करने के लिए करवाया जाता है। अगर आप चेहरे को हाथों से बार-बार छुएंगी तो हाथों की गंदगी चेहरे पर भी लग जाएगी। भले ही हाथ साफ दिख रहे हों लेकिन कुछ कीटाणु त्वचा के अंदर जाकर एक्ने और पिंपल का कारण बन सकते हैं।
क्लीनअप के बाद एक दिन तक साबुन का इस्तेमाल ना करें। साबुन काफी हार्ड होता है और त्वचा को रूखा बना देता है। जिससे नेचुरल मॉइश्चर चेहरे का खत्म हो सकता है। खासतौर पर अगर स्किन सेंसिटिव है तो साबुन की वजह से खुजली हो सकती है।
मेकअप करना तो हर लड़की पसंद करती है। लेकिन कभी भी क्लीनअप के फौरन बाद चेहरे पर मेकअप नहीं लगाना चाहिए। करीब 24 घंटे के बाद ही चेहरे पर ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसकी वजह से भी एक्ने की समस्या हो जाती है।