सब्सक्राइब करें

Hair Wash: शैंपू के बाद इन नेचुरल चीजों से धोकर देखें, चिपचिपे बालों से मिल जाएगा छुटकारा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 12 Dec 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
wash hair with these natural ingredients after shampoo for get rid of oily hair
`hair - फोटो : pixabay

बालों की गंदगी और ऑयल खत्म करने के लिए शैंपू किया जाता है। कई बार तो स्कैल्प इतनी ऑयली होती हैं कि दूसरे ही दिन से शैंपू किए बाल फिर से ऑयली हो जाते हैं। ऐसे में हर दिन शैंपू करना बालों की सेहत को बिगाड़ सकता है। अगर आप ऑयली बालों की समस्या से परेशान रहती हैं तो शैपू के बाद पानी में इन चीजों को लगाएं। बाल धोने के पानी में नेचुरल चीजों को मिलाकर साफ करने से बालों का चिपचिपापन खत्म हो जाता है और वो रोजाना शैंपू करने का झंझट खत्म हो जाएगा । 

Trending Videos
wash hair with these natural ingredients after shampoo for get rid of oily hair
hair - फोटो : pixabay
मेथी से धोएं बाल

मेथी दाने का इस्तेमाल तड़के के लिए किया जाता है। इसके साथ ही मेथी दाना काफी फायदेमंद होता है और इसे कई बीमारियों में खाने की सलाह दी जाती है। मेथी के दाने बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। एक चम्मच मेथी के दाने को लें। इसे पीसकर पाउडर बना लें। फिर मेथी के पिसे हुए पाउडर को पानी में भिगोकर रख दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
wash hair with these natural ingredients after shampoo for get rid of oily hair
Methi Dana

सुबह इस पानी को छन्नी की मदद से छान लें। शैंपू के बाद इस पानी से बाल धोने से स्कैल्प पूरी तरह से साफ होती है। साथ ही बालों में खुजली और इंफेक्शन की समस्या से भी बची रहेंगी।

wash hair with these natural ingredients after shampoo for get rid of oily hair
lemon - फोटो : iStock
नींबू का रस 

नींबू का रस सिर की त्वचा के चिपचिपेपन को खत्म करने में मदद करता है। बस नींबू के रस की मात्रा का ध्यान रखें। शैपू के बाद नींबू के रस को एक मग पानी में मिलाएं और बालों को धो लें। बालों को नींबू के पानी से धोने पर डैंड्रफ की समस्या कम हो जाती है। 

विज्ञापन
wash hair with these natural ingredients after shampoo for get rid of oily hair
गेंदे का फूल - फोटो : सोशल मीडिया
गेंदे के फूल

गेंदे का फूल आसानी से मिल जाता है। पूजा से लेकर साजसज्जा के लिए भी गेंदे के फूल का इस्तेमाल होता है। बस आपको थोड़े से सूखे गेंदे के फूल चाहिए। इन्हें तीन कप गर्म पानी में डाल दें। करीब एक घंटे तक भीगने के बाद इसे छान लें। गेंदे के इस पानी को रख लें। शैंपू के बाद इस पानी से बालों को धो लें। इससे बालों के चिपचिपेपन की समस्या कम होगी और डैंड्रफ की दूर होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed