सब्सक्राइब करें

Perfect Makeup: परफेक्ट मेकअप चाहिए तो कॉम्पैक्ट खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 10 Dec 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
How To Choose Compact Powder For Skin Tone Know Step By Step Guidelines in Hindi
कॉम्पैक्ट पाउडर - फोटो : instagram

चेहरे पर मेकअप करने की जरूरी चीजों में कॉम्पैक्ट पाउडर भी शामिल रहता है। जिस तरह से सही फाउंडशन ना होने से बेस खराब हो जाता है। उसी तरह से कॉम्पैक्ट पाउडर की गलतियों की वजह से सबसे आखिरी स्टेप में मेकअप बिगड़ जाता है। कॉम्पैक्ट ऐसा प्रोडक्ट है जिसे आप कई तरीके से इस्तेमाल करते हैं। दिनभर की थकान के बाद कॉम्पैक्ट की हल्की सी परत चेहरे के मेकअप को फ्रेश बना देती हैं। इसलिए कॉम्पैक्ट खरीदते समय सावधानी रखनी चाहिए। वैसे तो सर्दियोें में इसका इस्तेमाल कम हो जाता है। लेकिन स्किन अगर ऑयली है तो सर्दियों में भी कॉम्पैक्ट का इस्तेमाल जरूर करें। 

तो चलिए जानें किस तरह से स्किन के हिसाब से सही कॉम्पैक्ट पाउडर का चुनाव करें।

Trending Videos
How To Choose Compact Powder For Skin Tone Know Step By Step Guidelines in Hindi
कॉम्पैक्ट पाउडर - फोटो : istock
जरूरी है स्किन टोन से मैच

जब भी कॉम्पैक्ट खरीदने बाजार जाएं तो केवल ब्रांड के नाम पर ही ना खरीदें। अच्छी क्वालिटी और बहुत सारी खासिय वाले कॉम्पैक्ट की बजाय आप पहले स्किन टोन से मैच करने की कोशिश करें। अपनी त्वचा की रंगत से मेल खाता ही कॉम्पैक्ट चुनें। ठीक उसी तरह से जैसे आप फाउंडेशन को चुनती हैं। अगर स्किन से एक रंग हल्का कॉम्पैक्ट चनती हैं तो ये चेहरे पर बिल्कुल अजीब और थोपा हुआ लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Choose Compact Powder For Skin Tone Know Step By Step Guidelines in Hindi
कॉम्पैक्ट पाउडर - फोटो : istock
इस तरह चुनें

आपने देखा होगा कि कॉम्पैक्ट भी कई कलर के होते हैं। अगर आप हल्के स्किन टोन की हैं तो अपने लिए लाइट कवरेज का गुलाबी अंडरटोन वाला कॉम्पैक्ट खरीदें। अगर त्वचा की रंगत गाढ़ी है तो आप हमेशा यलो या ऑरेंज अंडरटोन के कॉम्पैक्ट को चुनें। इससे पूरा कवरेज मिलेगा और मेकअप के आखिरी में ये परफेक्ट लुक देगा।

How To Choose Compact Powder For Skin Tone Know Step By Step Guidelines in Hindi
makeup - फोटो : istock
त्वचा का रखें ध्यान

कॉम्पैक्ट खरीदते समय अपनी त्वचा की क्वालिटी का भी ध्यान रखें। जैसे स्किन अगर तैलीय है तो हमेशा ऑयल कंट्रोल मैट फिनिश कॉम्पैक्ट पाउडर को चुनें। ये त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को सोख लेगा। उसी तरह से रूखी त्वचा है तो हमेशा क्रीम बेस्ड कॉम्पैक्ट को चुनें। ये आपको मैक्सिमम कवरेज देगा।

विज्ञापन
How To Choose Compact Powder For Skin Tone Know Step By Step Guidelines in Hindi
कॉम्पैक्ट पाउडर - फोटो : istock
रखें कवरेज का ध्यान

कॉम्पैक्ट खरीदते समय ध्यान रखें कि वो आपको चेहरे पर कितना कवरेज दे रहा है। जैसे कि नेचुरल लुक के लिए शीर कवरेज वाला कॉम्पैक्ट चुनें। या फिर ट्रांसलूसेंट पाउडर खरीदें। चेहरे की खामियों को छिपाने के लिए आप फुल कवरेज वाला कॉम्पैक्ट चुन सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed