फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kheera For Skin: खीरे की मदद से हटाएं चेहरे के दाग-धब्बे, इस तरह करें इस्तेमाल

Mon, 07 Nov 2022 03:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 07 Nov 2022 03:21 PM IST
विज्ञापन
cucumber face pack for remove facial marks and acne scars
acne - फोटो : istock

साफ-सुथरी और चमकती त्वचा हर किसी की चाहत होती है। लेकिन मुंहासे, दाने और इन सबके जिद्दी दाग, चमकती त्वचा का सपना पूरा नहीं होने देते। कभी धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से एक्ने निकलने लगते हैं। तो कभी हॉर्मोंस की वजह से पिंपल। कई बार तो केमिकल वाले प्रोडक्ट चेहरे को नुकसान पहुंचाते हैं और दाने और धब्बे जैसी समस्या हो जाती है। अगर आप साफ और चमकती त्वचा की ख्वाहिश रखते हैं तो खीरे का इस्तेमाल करें। 

खीरे खाने से ना केवल शरीर को हाइड्रेट किया जाता है। बल्कि इसे लगाने से भी त्वचा को फायद होता है। तो चलिए जानें किस तरह से खीरे को लगाने से बिना दाग़-धब्बे की त्वचा मिलेगी।

cucumber face pack for remove facial marks and acne scars
cucumber face pack - फोटो : istock

खीरे के फेस पैक को चेहरे पर लगाने से जिद्दी दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। जिससे स्किन चमकने लगती है और खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। तो चलिए जानें कैसे बनाएं खीरे का फेसपैक।

cucumber face pack for remove facial marks and acne scars
acne - फोटो : istock
खीरे का फेसपैक बनाने के लिए जरूरत होगी

खीरा, चावल का आटा, मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस।

विज्ञापन
विज्ञापन
cucumber face pack for remove facial marks and acne scars
cucumber - फोटो : Istock
खीरे का फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को धोकर काट लें। फिर इसको पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को किसी कटोरी में निकाल लें। खीरे के इस पेस्ट में मुल्तानी मिट्टी और चावल के आटे की बराबर मात्रा डालें। साथ में दो से तीन बूंद नींबू का रस मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स कर लें। बस तैयार है खीरे का फेसपैक। 
विज्ञापन
cucumber face pack for remove facial marks and acne scars
cucumber face pack

चेहरे पर इसे लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से फेसवॉश की मदद से साफ कर लें। जिससे कि सारी गंदगी धुल जाए। फिर फेसपैक को लगाकर सूखने दें। करीब बीस मिनट बाद जब ये सूख जाए तो गीले कपड़े से पोंछकर चेहरा धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस फेसपैक को लगाने से दाग-धब्बों के कम होने का एहसास होने लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed