फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: हफ्ते में कितनी बार धोने चाहिए बाल? सही समय और तरीका जानकर करें हेयर वॉश

Sun, 06 Nov 2022 12:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 06 Nov 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
Hair Care Tips: Know How Many Times To Wash Hair in a Week for Clean Hair in Hindi
कब धोएं बाल - फोटो : istock

Hair Care Tips: महिला हो या पुरुष बाल दोनों के लुक को प्रभावी बनाते हैं। ऐसे में बालों की केयर सही तरीके से करने की जरूरत होती है। लेकिन कई कारणों से लोगों के बाल झड़ने लगते हैं या सफेद होने लगते हैं। हेयर केयर रूटीन के लिए अक्सर ही लोगों का सवाल रहता है कि बालों को कितनी बार धोना चाहिए। कहा जाता है कि ज्यादा बाल धोने से बालों की नमी खत्म हो जाती है और वह खराब हो जाते हैं। वहीं हेयर वॉश न करने से भी बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में लोग कंफ्यूज रहते हैं कि हफ्ते में कितनी बार और कब बाल धोने चाहिए। गर्मी के दिनों में लोग जल्दी जल्दी बाल धोते हैं। पुरुष तो नहाते समय हमेशा ही शैंपू करते हैं। ऐसे में आपको बाल धोने से पहले ये जान लेना चाहिए कि हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए और हेयर वॉश करने का सही तरीका क्या है? आपको इस बात की पहचान भी करनी आनी चाहिए कि आपके बाल गंदे हैं या नहीं ताकि उसी के मुताबिक आप हेयर वॉश कर सकें।

Hair Care Tips: Know How Many Times To Wash Hair in a Week for Clean Hair in Hindi
कब धोएं बाल - फोटो : pixabay

कैसे करें गंदे बालों की पहचान?

- अगर ऑयली स्कैल्प है, तो अक्सर ही हेयर वॉश करने के एक दिन बाद आपके बालों में तेल दिखने लगता है। इससे बाल चिपचिपे नजर आते हैं। ऐसा होने पर आपको बाल धो लेने चाहिए।

-बालों में स्कैल्प की त्वचा निकलने लगे या जरा से सिर खुरचने व खुजलाने पर नाखूनों में गंदगी दिखने लगे तो समझिए आपके बाल गंदे हैं और उन्हें वॉश करने की जरूरत है।

-अगर आप लंबे समय से बाल नहीं धो रही तो बालों में गांठ बनने लगती हैं। बाल जरूरत से ज्यादा उलझने लगे तो आपको बालों में शैंपू करना चाहिए।

Hair Care Tips: Know How Many Times To Wash Hair in a Week for Clean Hair in Hindi
कब धोएं बाल - फोटो : Istock

-रोजाना बाल धोने से बाल झड़ने लगते हैं या रूखे और बेजान हो सकते हैं। इसलिए बहुत ज्यादा दिनों तक बालों को बिना धोए न रहें।
 
-अगर आप रोजाना बाल नहीं धोना चाहते लेकिन कम वक्त में ही आपके बाल तैलीय दिखने लगते हैं तो ड्राई शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन ड्राई शैंपू इमरजेंसी के लिए रखें। इसे हमेशा इस्तेमाल न करें।

-बालों को न को ज्यादा धोना चाहिए न तो कम। इतना हेयर वाॅश करें कि सिर में तेल की मात्रा नियंत्रित रहे, बढ़ न सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips: Know How Many Times To Wash Hair in a Week for Clean Hair in Hindi
कब धोएं बाल - फोटो : pixa

बालों के टाइप से जानें कब करें हेयर वॉश

-ड्राई बाल हैं तो हफ्ते में दो या तीन बार से ज्यादा हेयर वॉश नहीं करना चाहिए।

-ऑयली बाल हैं तो हेयर वॉश करने के अगले दिन से ही उसमें तेल महसूस होने लगता है। ऐसे में ऑयली बाल होने पर हफ्ते में 5 दिन भी बाल धोए जा सकते हैं।

-फ्रिजी बालों को हफ्ते में दो से तीन बार धो सकते हैं। ज्यादा धोने से फ्रिजी बाल ज्यादा ड्राई हो जाते हैं।

-कर्ली बालों को ज्यादा धोने से वह फ्रिजी और डैमेज हो सकते हैं। इसलिए कर्ली बालों को हफ्ते में दो-तीन बार ही धोना चाहिए।

विज्ञापन
Hair Care Tips: Know How Many Times To Wash Hair in a Week for Clean Hair in Hindi
कब धोएं बाल - फोटो : iStock

बालों को धोने का सही तरीका

-अगर बाल गंदे हैं या तैलीय व चिपचिपे लगें तो शैंपू कर सकते हैं।

-बालों को शैंपू करने के अलावा उन्हें नॉर्मल पानी से गीला करके भी धो सकते हैं।

-गर्मियों में पसीने के कारण आपको बाल धोने की जरूरत महसूस होती है। ऐसे में शैंपू न करके आप सामान्य पानी से हेयर वॉश कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed