फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंगे पार्लर को भी भूल जाएंगी अगर रोजाना दही से करेंगी फेशियल

Wed, 29 Apr 2020 10:53 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 29 Apr 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
curd facial to remove dead skin and acne on face

लॉकडाउन में सारे पार्लर बंद है। ऐसे में अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए लड़कियों को बड़ी मुश्किल हो रही हैं। लेकिन अगर दादी-नानी मां के नुस्खों पर भरोसा किया जाए तो महंगे पार्लर को भी भूल जाएंगी। जी हां, रोजाना दही का फेशियल चमकदार त्वचा देने के साथ ही दाग-धब्बों को भी दूर करता है। तो चलिए जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल।


 
curd facial to remove dead skin and acne on face
हर त्वचा के लिए है फायदेमंद 

दही की खासियत है कि ये ऑइली से लेकर ड्राई स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड एक्ने को दूर करने के काम आता है। अगर आप ध्यान दें तो पाएंगे कि यहीं तत्व एक्ने को दूर करने वाली क्रीम में भी मिला होता है। तो इस लॉकडाउन का भरपूर फायदा उठाते हुए दही को चेहरे पर इस्तेमाल करिए और निखरी त्वचा की मालकिन बन जाइए।



 
curd facial to remove dead skin and acne on face
क्लींजर के तौर पर

दही को केवल साधारण से क्लींजर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बस दो चम्मच दही लेकर इसे पूरे चेहरे पर लगाकर दो से तीन मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए कॉटन से पोछ दें। ऐसा करने से चेहरे पर जमीं गंदगी, पसीना और धूल-मिट्टी की परत साफ हो जाएगी। त्वचा की रंगत निखरना शुरू कर देगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
curd facial to remove dead skin and acne on face
नेचुरल स्क्रब

स्क्रब करने से चेहरे की त्वचा के अंदर तक जमीं गंदगी साफ हो जाती है और पोर्स खुल कर सांस लेने लगते हैं। दही के जरिए त्वचा को साफ करना है तो चावल के आटे में एक चम्मच दही मिलाकर स्क्रब बना लें। इसके बाद इसे हल्के हाथों से चेहरे को मसाज दें। ऐसा करने से त्वचा की डेड स्किन की परत उतर जाएगी और त्वचा को दही का पोषण भी मिलेगा।



 
विज्ञापन
curd facial to remove dead skin and acne on face
फेस पैक

चेहरे को अंदर से साफ करने के लिए और मॉइश्चर देने के लिए फेस पैक बहुत जरूरी होता है। दही को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। जब ये अच्छी तरह से सूख जाए तो पानी से साफ कर लें। मुल्तानी मिट्टी चेहरे को ग्लो देने में मदद करती है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed