बालों को घना और चमकदार बनाने के लिए लगभग सारी लड़कियां कुछ ना कुछ जतन करती हैं। हेयर मास्क से लेकर बालों की मसाज तक को फॉलो करती हैं। स्कैल्प को मजबूत करने के लिए अलग-अलग तेल बालों में लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानती हैं बालों में देसी घी लगाने से उन्हें बहुत फायदा पहुंचता हैं। बालों में देसी घी लगाने का नुस्खा नया नही है। दादी-नानी के जमाने में लोग देसी घी को बालों में लगाते थे। लेकिन अब् शुद्ध देसी घी का मिलना मुश्किल रहता है। अगर आप भी बालों में केमिकल वाले तेल की बजाय देसी घी को लगाना चाहती हैं तो घर में ही देसी घी निकाल सकती हैं। ये सबसे ज्यादा शुद्ध होगा और बालों पर लगाने से ज्यादा बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
Desi Ghee On Hair: बालों में देसी घी लगाने के होते हैं कई फायदे, जानकर आप भी करेंगे इस्तेमाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन