व्रत में खाया जाने वाला सेंधा नमक सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होता है। ये बात तो बहुत सारे लोग जानते होंगे लेकिन इसके साथ ही इस नमक से बेदाग निखार भी पाया जा सकता है। नेचुरल तरीके से पाया जाने वाला ये नमक त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नही है। चलिए जानें कैसे करें नमक का इस्तेमाल जिससे बिना दाग-धब्बों वाली त्वचा आसानी से मिल जाए।
{"_id":"5e6381198ebc3eeb447a1e0a","slug":"different-uses-of-rock-salt-for-glowing-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेंधा नमक में छिपा है खूबसूरती का राज, इस तरह से करें इस्तेमाल तो मिलेगा बेदाग निखार","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सेंधा नमक में छिपा है खूबसूरती का राज, इस तरह से करें इस्तेमाल तो मिलेगा बेदाग निखार
Fri, 01 May 2020 09:40 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 01 May 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर किसी की त्वचा में धूप से टैनिंग हो गई है तो सेंधा नमक इसमें काफी असर करता है। सेंधा नमक को शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर सूखने के लिए छोड़ दें। कुछ देर के बाद चेहरे को पानी से धो लें, कुछ ही दिनों में चेहरे पर फर्क साफ नजर आने लगेगा।
रूखी त्वचा से अगर आप परेशान हैं तो सेंधा नमक इसमे वरदान का काम करेगा। बादाम के तेल में सेंधा नमक मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा की खोई हुई नमी वापस लौट आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी से चेहरे पर होने वाले ब्लैकहेड्स को दूर करने में भी सेंधा नमक काफी असरदार होता है। इसके लिए नींबू की कुछ बूंदों को सेंधा नमक में मिलाकर लगाने से त्वचा के बंद पोर्स खुल जाएंगे और ब्लैकहेड्स की परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : social media
बालों को सिल्की और स्मूद बनाने में भी सेंधा नमक मदद करता है। बालों की नमी और चिपचिपाहट को हटाकर उसमें चमक लाने के लिए सेंधा नमक को शैंपू में मिलाकर लगाएं, फिर ठंडे पानी से इसे धो लें।