फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बादाम से बनाएं काजल, आंखें रहेंगी स्वस्थ और सुंदर

Mon, 25 Jan 2021 06:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 25 Jan 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
diy hacks to make kajal at home with help of almond
eye liner - फोटो : social media

आजकल बाजार से काजल खरीदना बिल्कुल सामान्य बात है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि हमारी दादी-नानी सब घर में ही काजल बनाकर आंखों में लगाती थीं। ये काजल सुंदरता तो बढ़ाता ही था साथ ही आंखों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता था। वहीं आजकल बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले काजल ज्यादातर आंखों की सेहत के लिए ठीक नहीं होते। अगर आप चाहें तो घर में ही काजल बनाकर लगा सकते हैं। ये आंखों को लाभ पहुंचाएगा।

diy hacks to make kajal at home with help of almond
बादाम - फोटो : pixabay
बनाएं बादाम से काजल

घर में काजल बनाने के लिए बस जरूरत होगी इन चीजों की- एक दीपक, सरसों का तेल, दो बादाम, रूई की बाती। काजल बनाने का तरीका बहुत सरल है। बस एक दीपक लेकर इसमे सरसो का तेल डालें।

diy hacks to make kajal at home with help of almond
Diya - फोटो : अमर उजाला

फिर दोनों बादाम डालकर रूई की बाती को तेल के दीये में रखें। इस बाती को जलाकर छोड़ दें। एक प्लेट की मदद से इस दीये को ढंक दें। ध्यान रहे कि ये बुझने ना पाए। जब दीया कुछ देर जलेगा तो बादाम जलना शुरू हो जाएगा। जिससे ऊपर ढंके प्लेट पर कालिख जमना शुरू हो जाएगी। यहीं कालिख ही आपका काजल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
diy hacks to make kajal at home with help of almond
eye liner - फोटो : insatgram

अब इस कालिख को चम्मच की सहायता से किसी साफ सुथरी डिबिया में निकालकर रख लीजिए। इसमे कुछ बूंदे बादाम की तेल की डालकर मिक्स कर लें। तैयार है आपका घर में बना काजल। बादाम के तेल और धुएं की वजह से इसमे विटामिन ई पर्याप्त मात्रा में होता है जो आंखों की सेहत का ख्याल रखेगा। 

विज्ञापन
diy hacks to make kajal at home with help of almond
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस काजल को आंखों में लगाने से ठंडक मिलती है। वहीं ये आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। पुराने समय से ही हमारे समाज में बच्चों को काजल लगाने की परंपरा है। घर में बने इस काजल को लगाने से आंखों की तमाम परेशानियों के दूर होने के साथ ही रोशनी बने रहने में भी मदद मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed