{"_id":"600d79858ebc3e32af7ef625","slug":"precautions-when-you-wear-contact-lenses-and-apply-makeup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंखों पर लगाती हैं 'कॉन्टेक्ट लेंस', तो मेकअप करते समय रखें ये सावधानी","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
आंखों पर लगाती हैं 'कॉन्टेक्ट लेंस', तो मेकअप करते समय रखें ये सावधानी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 25 Jan 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कॉन्टेक्ट लेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजकल चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिए रंग-बिरंगे लेंस आंखों में लगाने का ट्रेंड काफी जोरों पर है। वहीं कुछ महिलाएं नजर कमजोर होने पर भी पार्टी वगैरह में कॉन्टेक्ट लेंस लगाती है। ऐसे में जरूरी है आंखों के मेकअप के समय कुछ सावधानियां रखी जाएं। क्योंकि ये चेहरे को खूबसूरत तो दिखाते हैं लेकिन जरा सी लापरवाही आपकी आंखों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। तो चलिए जानें कॉन्टेक्ट लेंस लगाकर मेकअप करते समय कौन सी सावधानी रखनी चाहिए।
2 of 5
eye shadow
- फोटो : social media
अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस लगाती हैं तो पाउडर बेस्ड आई शैडो तुरंत बंद कर दें। इसकी जगह वेट आई शैडो का इस्तेमाल करें। पाउडर आई शैडो आंखों के अंदर जाकर जलन या इंफेक्शन कर सकता है।
3 of 5
eye
- फोटो : Pixabay
आंखों के नीचे पाउडर लगाना है तो स्पंज का इस्तेमाल करें। मेकअप लगाने से पहले कॉन्टैक्ट लेंस जरूर पहन लें और जब मेकअप रिमूव करें तो उससे पहले लेंस हटा लें। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें। कॉन्टेक्ट लेंस पहनने वालों को ऑइल फ्री उत्पाद का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
eye liner
- फोटो : insatgram
ध्यान रखें कि जब भी आई लाइनर लगाएं, वह आंखों के अंदर न जाए। ऐसा होने पर आंखों में जलन हो सकती है और पानी आने लगता है। इससे लेंस खराब हो सकता है। इसलिए आई लाइनर को आंखों की वॉटरलाइन पर ही लगाएं। साथ ही मस्कारा लगाते समय भी थोड़ी सी सावधानी रखें।
विज्ञापन
5 of 5
eye shadow
- फोटो : insatgram
वैसे तो अगर आप जेल बेस्ड आई शैडो का इस्तेमाल करती हैं तो वो झड़ता नही है। लेकिन फिर भी आई शैडो लगाते समय आंख बंद कर लें ताकि वह आंखों के बाहरी सतह पर ही टिक जाए। इसके बाद कॉटन या फिर टिशू पेपर से अधिक आई शैडो को झाड़कर हटा दें। क्योंकि आईशैडो ड्राई होते हैं इसलिए इनके आंखों में झड़ने के चांस ज्यादा होते हैं। जिससे आंख गड़ने लगती है और पानी आने से लेंस खराब हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।