फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मर्दों को शेविंग किट में जरूर रखनी चाहिए ये चीजें, त्वचा का रखेंगी पूरा ख्याल

Sun, 24 Jan 2021 06:54 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 24 Jan 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
men must have products in his shaving kit for glowing skin
त्वचा की देखभाल के लिए शेविंग किट मर्दों को रखनी चाहिए कुछ चीजें

त्वचा की देखभाल तो महिला हो या पुरुष हर किसी के लिए जरूरी है। क्योंकि साफ-सुथरी दमकती त्वचा तो हर किसी को पसंद आती है। वैसे तो अब लड़के भी इस मामले में काफी सजग हो गए हैं और त्वचा का बखूबी ख्याल रखते हैं। लेकिन आज भी कुछ मर्द ऐसे हैं जिन्हें लगता है कि मॉइश्चराइजर की जरूरत हमें क्या है। लेकिन अगर चेहरे पर दमकता हुआ नूर चाहिए तो इसे क्लीजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग की देखभाल देना जरूरी है। तो चलिए जानें कि मर्दों को त्वचा की देखभाल के लिए किन चीजों को अपने पास रखना चाहिए।

men must have products in his shaving kit for glowing skin
शेविंग

सबसे पहले तो ये जान लें कि जिस तरह से लड़कियों के पास अपना मेकअप का किट होता है। वैसे ही लड़के भी शेविंग किट तो हमेशा अपने साथ रखते हैं। ऐसे में त्वचा की देखभाल से जुड़ी चीजों को आप इसी में रखकर हमेशा साथ रख सकते हैं। तो अपनी शेविंग किट को ग्रूमिंग किट में बदलकर उसमे इन सारी चीजों को जरूर साथ रखें।

men must have products in his shaving kit for glowing skin
फेस वॉश
क्लींजर

रोज के रूटीन में घर से बाहर जाना और धूल-मिट्टी, प्रदूषण का चेहरे पर जमना आम बात है। ऐसे में किसी भी अच्छे क्लींजर को हमेशा साथ रखें। घर आने के बाद इससे चेहरे को अच्छे से क्लीन करें। क्योंकि धूल-मिट्टी और प्रदूषण रोमछिद्रों को बंद कर देता है। जिसकी वजह से एक्ने की समस्या होने लगती है। तो दिन में दो बार चेहरे को जरूर क्लींजर के क्लीन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
men must have products in his shaving kit for glowing skin
टोनर है जरूरी
टोनर

खुले हुए रोमछिद्रों को सही पोषण देना जरूरी है। जिससे कि वो त्वचा को स्वस्थ बनाएं। टोनर पोर्स को टाइट करने में मदद करता है। इससे पोर्स खुले और बड़े नहीं दिखते हैं। इसलिए केमिकल फ्री टोनर जरूर साथ रखें जो त्वचा को जवां दिखाने में मदद करे। 

विज्ञापन
men must have products in his shaving kit for glowing skin
मॉइश्चराइज जरूर लगाएं
मॉइश्चराइजर

त्वचा के हर प्रकार के लिए मॉइश्चराइजर जरूरी है। ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर बेस्ट होता है तो वहीं ऑइली स्किन के लिए जेल बेस्ड या वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर अच्छा होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed