कोरोना वायरस से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया है। जिसकी वजह से जरूरत के सामान के अलावा सारी दुकाने बंद हैं। पार्लर बंद होने से लड़कियां अपनी थ्रे़डिंग से लेकर अपरलिप्स पर उग आए अनचाहे बालों से परेशान है। ऐसे में घर पर कुछ घरेलू उपायों से इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आगे की स्लाइड में जानें चेहरे पर जल्दी-जल्दी बाल उग आए तो उन्हें घर पर कैसे हटाया जा सकता है।
अपर लिप्स के अनचाहे बाल बिगाड़ रहे चेहरे की सुंदरता, तो अंडे और चीनी के पैक से मिलेगा छुटकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालों को चेहरे से हटाने के लिए बहुत सारी महिलाएं ब्लीच और वैक्सिंग का सहारा लेती हैं लेकिन ये सब चेहरे की त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसका कारण है त्वचा का सेंसेटिव होना। इसलिए प्राकृतिक तरीकों से चेहरे के बालों को हटाने के लिए अंडे का इस्तेमाल करना ठीक होगा।
अंडे के सफेद भाग के इस्तेमाल से त्वचा की रंगत साफ होती हैं। इसके अलावा इसमें एस्ट्रिंजेंट प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे चेहरे के रोमछिद्र सिमट जाते हैं और त्वचा में कसाव आता है। वहीं, चीनी से चेहरा स्क्रब करने से सारे डेड सेल्स निकल जाते हैं। इसलिए अंडा और चीनी का फेसपैक लगाने से चेहरे के बाल आसानी से निकल जाते हैं।
अंडा और चीनी का फेसपैक बनाने के लिए एक अंडे का सफेद भाग और दो चम्मच चीनी लें। इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाकर सूखने दें। जब यह सूख जाए तो चेहरे पर पानी डालकर हल्के हाथों से मसाज करें। थोड़ी देर बाद चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में इसे दो बार जरूर करें।
लेकिन अगर आप अंडे का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो दो चम्मच नींबू के रस में दो चम्मच चीनी और 10 चम्मच पानी को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद मसाज करें और चेहरा धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा करने से जल्दी ही चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा।