Eyebrow Growth Tips: हर कोई ये चाहता है कि वो हमेशा खूबसूरत और स्टाइलिश दिखे। किसी के भी खूबसूरत दिखने में उसकी आंखों का काफी अहम रोल होता है। वैसे तो आंखों को प्यारा दिखने के लिए किसी चीज की जरूरत नहीं, लेकिन अगर आपकी आइब्रो पतली है तो इससे आपका लुक खराब हो सकता है। खासतौर पर हर महिला ये चाहती है कि आज के समय में उसकी आइब्रो घनी, काली और खूबसूरत हों।
Eyebrow Growth Tips: आइब्रो घनी करने के लिए इस्तेमाल करें ये चीजें, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
अगर आपकी आइब्रो की भी ग्रोथ काफी कम है तो कुछ चीजों के इस्तेमाल से आप इस परेशानी से राहत पा सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैस्टर ऑयल
अगर आपके घर में कैस्टर आयल या अरंडी का तेल उपलब्ध है तो आप इसका इस्तेमाल करके आइब्रो की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं। इसके लिए बस रोजाना रात में सोने से पहले अरंडी का तेल आईब्रो पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें। इसमें में प्रोटीन, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आईब्रो की ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।
नारियल का तेल
आइब्रो की ग्रोथ सही करने का ये एक सबसे आसान और आसान तरीका है। इसके लिए आपको बस एक कॉटन में नारियल तेल लेकर उसे सही तरह से आईब्रो पर लगाना है और इसे रातभर के लिए छोड़ देना है। इससे भी आइब्रो की ग्रोथ सही से होने लगती है।
आंवला का तेल
आंवला का तेल या आंवला का पेस्ट बनाकर आप इसे आईब्रो पर लगा सकते हैं। लगाने के 20-30 मिनट बाद चेहरे को धो लें। आंवला में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों की ग्रोथ में सहायक होते हैं।
ऑलिव ऑयल
आजकल तो लोग खाना बनाने में भी ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस ऑयल से आईब्रो की मालिश करें और इसे 1-2 घंटे तक लगा रहने दें, फिर धो लें।