Hair Care Tips: बालों के लिए रामबाण हैं ये 5 सब्जियां, जानें इनके इस्तेमाल का सही तरीका
कई ऐसी सब्जियां हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपने बालों का खास ध्यान रख सकते हैं। आइए आपको इन सब्जियों के बारे में बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज
शायद ही कोई घर ऐसा होगा, जिसमें प्याज मौजूद न हो। ऐसे में आप बिना सोचे प्याज का इस्तेमाल करके अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं। इसका लेप तैयार करने के लिए सबसे पहले प्याज को कद्दूकस करके इसका जूस निकाल लें। अब इस जूस में दो चम्मच शहद मिलाएं। इस लेप को 40 मिनट के लिए बालों पर लगाएं। 40 मिनट के बाद बालों को धो लें। नियमित रूप से इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से आपको फायदा जरूर दिखेगा।
आलू
आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, जोकि बालों के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आलुओं को अच्छे से पीस लें। इसके बाद पिसे हुए आलू में एक चम्मच शहद और अंडे का पीला वाला भाग मिक्स करें। सही से पेस्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें। अब इस लेप को अपने बालों में आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। आधे घंटे के बाद बालों को धो लें।
धनिया
सुनने में अजीब है लेकिन धनिया में मौजूद तत्व बालों के सेल्स को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए धनिया पत्ती को बारीक काटकर कुछ देर पानी में भिगो दें। अब इस पानी को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। एक घंटे के बाद बालों को धो लें।
लहसुन
प्याज की तरह ही लहसुन का इस्तेमाल भी बालों की लंबाई बढ़ाने में मदद करता है। दरअसल, लहसुन में सल्फर काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से ये बालों की लंबाई बढ़ाने का काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको लहसुन की कली को स्कैल्प पर घिसना है। इससे भी आपको काफी फायदा मिलेगा।