Morning Skin Care: जिस तरह से अगर हमारा मूड सुबह अच्छा होता है, तो दिन भी अच्छा बीतता है, ठीक उसी तरह अगर हम सुबह-सुबह अपनी त्वचा का अच्छी तरह से ध्यान रख लेंगे तो दिन भर हमारी त्वचा प्रदूषण और धूल से बची रहेगी। दिन भर खिली-खिली त्वचा के लिए आपको सही मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी है।
Morning Skin Care: सुबह सबसे पहले त्वचा पर लगाएं ये चीजें, खिल उठेगा चेहरा
अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा खिली-खिली रहे तो सुबह उठते ही चेहरे पर इन चीजों को लगाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस क्लींजर
सुबह सवेरे सबसे पहले उठकर फेस क्लींजर का इस्तेमाल करें। इसके लिए अपने चेहरे को एक जेंटल क्लींजर से धोएं। यह रात भर में त्वचा पर जमा तेल, गंदगी और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।
टोनर
चेहरे को सही से साफ करने के बाद आपको सही टोनर का इस्तेमाल करना है। ये आपकी त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करता है, पोर्स को साफ करता है। आप चाहें तो टोनर की जगह गुलाब जल इस्तेमाल कर सकते हैं।
सीरम
हर किसी को चेहरे पर सीरम जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। ये त्वचा को गहराई से पोषण देने का काम करता है। अगर आप उम्र के साथ त्वचा की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो विटामिन C युक्त एंटीऑक्सीडेंट सीरम का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को चमकदार बनाता है
मॉइस्चराइजर
त्वचा के रूखेपन को कम करने के लिए मॉइस्चराइजर का उपयोग करना हर स्किन केयर रूटीन में आवश्यक है। ये त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाए रखता है। बस मॉइस्चराइजर अपनी स्किन टाइप के हिसाब से चुनें।