{"_id":"66e10e9ccfde0ad1ca0b0957","slug":"monsoon-skin-care-tips-for-glowing-skin-with-home-remedy-2024-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monsoon Skin Care: बारिश के मौसम में चिपचिपा रहा है चेहरा तो इन चीजों का करें इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Monsoon Skin Care: बारिश के मौसम में चिपचिपा रहा है चेहरा तो इन चीजों का करें इस्तेमाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 11 Sep 2024 09:15 AM IST
सार
अगर आप बारिश के मौसम में चेहरे के चिपचिपेपन को दूर करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बारिश में स्किन केयर कैसे करें ?
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Monsoon Skin Care: सितंबर के महीने में हो रही लगातार बारिश की वजह से अब हर कोई परेशान है। बारिश न सिर्फ जनजीवन को अस्त व्यस्त कर देती है, बल्कि इसका प्रभाव त्वचा पर भी पड़ता है। लगातार हो रही बारिश की वजह से उमस होने लगती है जो कि त्वचा को चिपचिपा बनती है।
कई बार ये चिपचिपापन मुंहासे और कई अन्य परेशानियों का कारण बनता है। इसी वजह से इस चिपचिपेपन को सही समय पर कम करना जरूरी हो जाता है।
वैसे तो इसके लिए तमाम तरह की फेस वॉश आपको मार्केट में मिल जाएंगे लेकिन अगर आप घरेलू नुस्खे पर भरोसा करते हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा के चिपचिपेपन को दूर कर सकते हैं। इन चीजों के कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। ऐसे में आपको इन्हें लगाने से पहले सोचना नहीं पड़ेगा।
2 of 6
बारिश में स्किन केयर कैसे करें ?
- फोटो : iStock
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को अंदर तक साफ करते हैं। ये त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोख लेती है और रोमछिद्रों को खोलती है। ऐसे में आप गुलाब जल के साथ इसका पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करता है और त्वचा के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है। इसे आप हर रोज चेहरे पर लगाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बारिश में स्किन केयर कैसे करें ?
- फोटो : iStock
टमाटर का रस
हर घर में टमाटर उपलब्ध ही होता है। ऐसे में आप टमाटर के रस को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। यह चेहरे की चमक बढ़ाने के साथ-साथ ऑयल को भी कम करता है। इससे चेहरे की चिपचिप कम हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
बारिश में स्किन केयर कैसे करें ?
- फोटो : Freepik
खीरे का रस
अगर आपके पास खीरा है तो खीरे का रस निकालकर चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से धो लें। इसके भी लगातार इस्तेमाल से चेहरे की चिपचिप कम होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।