फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Foot Care Tips: खो रही है पैरों की नमी तो करें इन चीजों का इस्तेमाल

Tue, 10 Sep 2024 12:42 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 10 Sep 2024 12:42 PM IST
सार

आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आपके पैरों के रूखेपन की समस्या खत्म हो सकती हैं।

विज्ञापन
Foot Care Tips in hindi in winters how to take care of feet at home
Foot Care Tips

Foot Care Tips: बदलते मौसम में त्वचा का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है, क्योंकि इसका सीधा असर त्वचा पर पड़ता है। गर्मी के बाद बारिश के इस मौसम में त्वचा काफी ड्राई हो जाती है। त्वचा के रूखेपन से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं।



चेहरे और हाथ का ध्यान तो लोग रख लेते हैं, लेकिन जब बारी आती है पैर की तो हर कोई पैरों का ध्यान नहीं रख पाता है। जिस वजह से पैर काफी ड्राई होने लगते हैं। अगर आपके साथ भी यही परेशानी है तो आप घर पर ही इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपके पैर मुलायम हो जाएंगे। 

Foot Care Tips in hindi in winters how to take care of feet at home
Foot Care Tips - फोटो : getty images

पेट्रोलियम जेली

अगर आपके पैर काफी ज्यादा रूखे हो रहे हैं और आपके पास इतना समय नहीं है कि आप किसी तरह की फुट केयर कर पाएं तो इसके लिए पेट्रोलियम जेली एक बेहतर विकल्प है। आप आसानी से पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करके अपने पैरों को मुलायम बना सकते हैं। पेट्रोलियम जेली आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। 

Foot Care Tips in hindi in winters how to take care of feet at home
Foot Care Tips - फोटो : istock

शहद

शहद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के रूखेपन से आपको छुटकारा दिला सकते हैं। अगर आप शहद का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 10 से 15 मिनट तक इसे अपने पैरों पर लगाएं और फिर पैरों को गुनगुने पानी से साफ कर लें। इससे आपको फायदा जरूर मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Foot Care Tips in hindi in winters how to take care of feet at home
Foot Care Tips - फोटो : Pixabay

एलोवेरा

भारत में शायद ही कोई घर ऐसा होगा, जहां एलोवेरा नहीं पाया जाता होगा। ऐसे में आप बड़ी आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बाजार में रेडिमेड एलोवेरा जेल मिल जाएंगे, जिनका इस्तेमाल आप सीधे अपने पैरों पर कर सकते हैं। अगर आपके घर ताजा एलोवेरा है तो उसी का इस्तेमाल आप अपने पैरों की नमी बरकरार रखने के लिए करें। 

विज्ञापन
Foot Care Tips in hindi in winters how to take care of feet at home
Foot Care Tips

नारियल का तेल

अगर आप किसी ऐसी चीज की तलाश कर रहे हैं, जिसको इस्तेमाल करने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च ना करने पड़ें तो नारियल का तेल आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इसका इस्तेमाल करके आप अपने पैरों की नमी बरकरार रख सकते हैं।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed