फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: टमाटर के छिलके के इस्तेमाल से चेहरा इतना चमकेगा कि हर कोई पूछेगा खूबसूरती का राज

Tue, 10 Sep 2024 12:31 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 10 Sep 2024 12:31 PM IST
सार

अगर आपके पास टमाटर है तो उसके छिलके के इस्तेमाल से आप आपका चेहरा चमका सकते हैं। 

विज्ञापन
Skin Care Tips how to use tomato peel for skin care in hindi
स्किन केयर रूटीन - फोटो : Pexel

Skin Care Tips:  आज के समय में चेहरे का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। अगर त्वचा का ध्यान सही से न रखा जाए तो प्रदूषण की वजह से कई परेशानियां जन्म ले लेती हैं। ऐसे में लोग इन परेशानियों से बचने के लिए तमाम स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं। ये स्किन केयर ट्रीटमेंट काफी महंगे आते हैं, ऐसे में हर कोई ये ट्रीटमेंट नहीं करा सकता। इसी के चलते आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप चेहरे को चमका सकते है।



दरअसल, हम यहां आपको टमाटर के छिलके चेहरे पर इस्तेमाल करना बताएंगे। टमाटर के छिलके का उपयोग चेहरे पर करने से त्वचा को कई तरह के फायदे मिलते हैं। टमाटर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन C, और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। तो चलिए पहले इसका फायदा जानते हैं और फिर इस्तेमाल का तरीका।

Skin Care Tips how to use tomato peel for skin care in hindi
स्किन केयर रूटीन - फोटो : iStock

इसके फायदे

अगर आप नियमित रूप से टमाटर के छिलके का इस्तेमाल चेहरे पर करेंगे तो चेहरे की चमक कई गुना बढ़ जाएगी। टमाटर चेहरे के अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुहांसों को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ-साथ टमाटर में मौजूद प्राकृतिक एसिड त्वचा की रंगत निखारने में सहायक होते हैं। इसी के चलते आइए आपको टमाटर का छिलका इस्तेमाल करने का सही तरीका बताते हैं।

Skin Care Tips how to use tomato peel for skin care in hindi
स्किन केयर रूटीन - फोटो : iStock

सीधे चेहरे पर लगाएं

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप टमाटर के छिलके को सीधे चेहरे पर लगाएं। इसके लिए एक ताज् टमाटर लें और इसे अच्छे से धो लें। इसे बीच से काट लें और इसके छिलके को धीरे से निकाल लें। अब टमाटर के छिलके के अंदर वाले हिस्से को चेहरे पर रगड़ें। 10 मिनट के लिए चेहरे पर मसाज करने के बाद फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं। इसका असर आपको कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips how to use tomato peel for skin care in hindi
स्किन केयर रूटीन - फोटो : iStock

बनाएं फेस पैक
 
टमाटर के छिलकों का फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर के छिलके को पीसकर या मसलकर पेस्ट बना लें। अब इसमें थोड़ा सा दही या शहद मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को अच्छी तरह से चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।  

विज्ञापन
Skin Care Tips how to use tomato peel for skin care in hindi
स्किन केयर रूटीन - फोटो : iStock

स्क्रब बनाकर करें इस्तेमाल

टमाटर के छिलके का स्क्रब बनाकर भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए टमाटर के छिलके के अंदर की ओर थोड़ी चीनी रखें। अब इसे चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब की तरह रगड़ें। 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। ये त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed