Monsoon Skin Care: बारिश के मौसम में रूखे हो रहे हैं हाथ-पैर तो करें इन चीजों का इस्तेमाल
अगर बारिश के मौसम में आपके हाथ-पैर भी रूखे होने लगे हैं तो कुछ चीजों का इस्तेमाल करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लिसरीन और गुलाबजल
बारिश के मौसम में अगर आपकी त्वचा रूखी हो रही है तो इन घरेलू चीजों का मिश्रण तैयार करें। इसका इस्तेमाल आप हर रोज अपने हाथ और पैरों पर कर सकते हैं। ये मिश्रण त्वचा को नर्म और मुलायम बनाता है।
नारियल तेल
नारियल का तेल तो हर घर में आसानी से मिल ही जाता है। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है जो त्वचा को गहराई से पोषण देता है। ऐसे में नारियल तेल का उपयोग रात में सोने से पहले हर रोज करें।
नीम का तेल
बारिश के मौसम में फंगल इंफेक्शन की समस्या का भी डर रहता है। ऐसे में आप इस परेशानी से बचने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। इसे रूखे हिस्सों पर लगाने से राहत मिलती है और त्वचा की समस्याओं से भी बचाव होता है।
शहद और दही का पैक
अगर आपके पास शहद और दही मौजूद है तो आप इन दोनों चीजों का मिश्रण बनाकर इसे त्वचा पर लगाएं। इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और रूखापन दूर होता है।