Hair Care Product: वैसे तो हर कोई ये चाहता है कि उसके बाल लंबे, घने और चमकदार हों, लेकिन बढ़ते प्रदूषण की वजह से ऐसे बाल पाना काफी मुश्किल हो गया है। बालों का ध्यान रखने के लिए लोग सैलून जाकर तमाम तरह के हेयर ट्रीटमेंट कराते हैं। वैसे तो हर किसी के बालों की जरूरतें अलग-अलग होती हैं, लेकिन कुछ ऐसे हेयर केयर प्रोडक्ट्स होते हैं जो सभी के पास होने चाहिए। ताकि बाल स्वस्थ, मजबूत और खूबसूरत बने रहें।
Hair Care Product: हर किसी के पास होने चाहिए ये हेयर केयर प्रोडक्ट, जिनकी वजह से रेशम से लहराएंगे बाल
अगर आप सही तरह से बालों का ध्यान रखना चाहते हैं तो अपने साथ ये हेयर केयर प्रोडक्ट अवश्य रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सही शैंपू
अगर बालों की देखभाल सही से करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने बालों के टाइप के हिसाब से शैंपू का चयन करें। यह स्कैल्प और बालों को साफ रखने और बालों की समस्याओं से निपटने में मदद करता है। इसे खरीदते वक्त ध्यान रखें कि इसमें सल्फेट न हो।
कंडीशनर
बालों को नमी प्रदान करने के लिए कंडीशनर काफी अहम भाग है। ये आपके लंबे-घने बालों को हाइड्रेट करता है और उन्हें पोषण प्रदान करता है, जिससे बाल चमकदार और स्वस्थ दिखते हैं। इसे खरीदते वक्त भी अपने बालों के प्रकार का ध्यान रखें।
हेयर ऑयल
सही प्रकार का तेल आपके बालों को पोषण देने, जड़ों को मजबूत बनाने और बालों को प्राकृतिक चमक देने में मदद करता है। ऐसे में समय-समय पर बालों में मालिश करें और फिर इसका असर देखें।
हेयर सीरम
अगर आपके बाल काफी फ्रिजी हैं तब तो हेयर सीरम आपके लिए काफी जरूरी है। इसके अलावा अगर आपके बाल झड़ते हैं तो हेयर सीरम एक आवश्यक प्रोडक्ट है। यह बालों को स्मूद और चमकदार बनाता है, साथ ही उन्हें उलझने से बचाता है, जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है।