Eyebrow Threading: पहली बार थ्रेडिंग कराने जा रही हैं तो इन बातों का ध्यान रखें, वरना लाल हो जाएगा चेहरा
अगर आप पहली बार थ्रेडिंग करवाने जा रही हैं, तो यह अनुभव थोड़ा असुविधाजनक लग सकता है, लेकिन सही तैयारी और कुछ सावधानियां बरतकर आप इसे आरामदायक बना सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्वचा को तैयार करें
थ्रेडिंग करवाने से पहले अपना चेहरा धो लें ताकि त्वचा पर गंदगी और तेल न हो। हल्के स्क्रब का इस्तेमाल कर डेड स्किन हटाएं। इससे थ्रेडिंग के दौरान बाल आसानी से हटेंगे। त्वचा को थ्रेडिंग से पहले मॉइस्चराइज़ करें ताकि यह सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रहे। ध्यान रखें कि स्क्रब करने के तुरंत बाद थ्रेंडिग कराने नहीं पहुंच जाएं। स्क्रब के बाद त्वचा काफी नाजुक होती है।
अपनी आवश्यकताओं को स्पष्ट करें
पहली बार थ्रेंडिग कराने जा रही हैं तो अपनी ब्यूटीशियन को बताएं कि आप किस प्रकार की आईब्रो की शेप चाहती हैं। अगर आप पहली बार थ्रेडिंग करवा रही हैं, तो प्राकृतिक लुक चुनें। एक्सपेरिमेंट की वजह से आपका लुक बिगड़ भी सकता है।
ऐसे कम करें दर्द
थ्रेडिंग से पहले आईब्रो के आस-पास की त्वचा पर बर्फ रगड़ें। यह त्वचा को सुन्न करेगा और दर्द कम करेगा। अगर आपकी त्वचा बहुत सेंसिटिव है, तो डॉक्टर द्वारा सुझाई गई पेन रिलीफ क्रीम का उपयोग कर सकती हैं। थ्रेडिंग के दौरान गहरी सांस लें और खुद को शांत रखें। किसी भी दवा का इस्तेमाल बिना डॉक्टर या विषेशज्ञ की सलाह के न करें।
ब्यूटीशियन का सही चयन करें
पहली बार आईब्रो की थ्रेडिंग कराने जा रही हैं तो सुनिश्चित करें कि ब्यूटीशियन अनुभवी हो, ताकि थ्रेडिंग जल्दी और सही तरीके से हो। इस बात पर भी गौर करें कि जिस थ्रेड का इस्तेमाल हो रहा है, वह साफ और नया हो।