{"_id":"6486f20d6ff752d50b0df65b","slug":"face-mask-applying-tips-in-hindi-do-not-make-these-mistakes-while-applying-face-mask-2023-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Right Way To Apply Face Mask: फेस मास्क गलत तरीके से लगा रहे हैं तो डैमेज हो सकती है स्किन, जानें सही तरीका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Right Way To Apply Face Mask: फेस मास्क गलत तरीके से लगा रहे हैं तो डैमेज हो सकती है स्किन, जानें सही तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 12 Jun 2023 03:58 PM IST
सार
अगर आप भी घर पर मास्क लगाते हैं तो इन बातों का खास ध्यान रखें। वरना आपकी स्किन डैमेज हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
Skin care
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Right Way To Apply Face Mask: लगातार बढ़ती गर्मी की वजह से लोगों की स्किन में कई तरह की परेशानियां सामने आने लगी हैं। बढ़ता प्रदूषण और चिलचिलाती धूप चेहरे को काफी नुकसान पहुंचा रही है। बहुत से लोग तो इसके प्रभाव से बचने के लिए पार्लर जाकर स्किन केयर कराते हैं। वहीं कई लोग पैसे और समय की कमी की वजह से घर पर ही रह कर घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। समय के साथ अब स्किन केयर करने के तरीकों में बदलाव आया है। यही वजह है कि आप अब घर बैठे आसानी से स्किन केयर कर सकते हैं।
बाजार में कई तरह से फेस मास्क उपलब्ध होते हैं, जोकि स्किन के हिसाब से ही आते हैं। इसे खरीदना तो आसान होता है, पर बहुत से लोगों को इसे इस्तेमाल का सही तरीका आज भी नहीं पता। ऐसे में अगर गलत तरीके से इसका इस्तेमाल किया गया तो हो सकता है ये आपकी स्किन को नुक्सान पहुंचा दें। इसी को देखते हुए आज हम आपको फेस मास्क लगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।
2 of 6
skin
- फोटो : istock
स्किन टाइप का रखें ध्यान
अगर आप भी फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो अपने स्किन टाइप का जरूर ध्यान रखें। हर तरह की स्किन के हिसाब से बाजार में अलग तरीके के मास्क आते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो हो सकता है कि आपकी स्किन पर अच्छे की बजाय इसका उल्टा ही असर हो जाए।
3 of 6
Mask
- फोटो : istock
तैयार कर सकतें हैं होममेड मास्क
बाजार में मिलने वाले कई तरीके के मास्क में केमिकल भी उपलब्ध होते हैं। ऐसे में आप चाहें तो अपनी स्किन के हिसाब से घर पर ही फेस मास्क तैयार करें। अगर आप बाजार के मास्क लेकर आ रहे हैं तो पैकेट के पीछे उसके इस्तेमाल का सही तरीका जरूर पता कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
face wash
- फोटो : is
चेहरे को जरूर करें साफ
अगर आप फेस मास्क लगाने जा रहे हैं तो चेहरे को पहले अच्छे से साफ जरूर करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो मास्क का असर आपकी स्किन पर होगा ही नहीं। हो सकता है कि गंदगी की वजह से स्किन पर इसका उल्टा प्रभाव पड़ जाए।
विज्ञापन
5 of 6
face mask
ब्रश का करें इस्तेमाल
फेस मास्क लगाते वक्त हमेशा ब्रश का ही इस्तेमाल करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो ये चेहरे पर सही से नहीं लग पाएगा। चेहरे का शेप अलग-अलग होता है। जिस पर बराबर मात्रा में मास्क लगाना बेहद जरूरी होता है। ब्रश के इस्तेमाल के बाद इसे सही से साफ जरूर करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।