फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Face Mask For Glowing Skin: ग्लोइंग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें दूध से बनें ये फेस मास्क

Sun, 01 Sep 2024 09:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 01 Sep 2024 09:17 AM IST
सार

अगर आप इंस्टेंट ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं तो दूध से बने फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए आपको ये मास्क तैयार करना बताते हैं। 

विज्ञापन
Face Mask For Glowing Skin in hindi homemade face mask of milk
ग्लोइंग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें दूध से बनें ये फेस मास्क - फोटो : Istock

Face Mask For Glowing Skin: आज के समय में ग्लोइंग त्वचा पाना काफी मुश्किल काम है। इसके लिए महिलाएं कई तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट भी लेती हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ये ट्रीटमेंट चेहरे पर अच्छा असर नहीं दिखा पाते। ऐसे में आप चाहें तो अपनी दादी-नानी के बताए नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इंस्टेंट ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं तो दूध से बने फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।



दरअसल, कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन की समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं। इसी के चलते आज के इस लेख में हम आपको कच्चे दूध से घरेलू फेस मास्क बनाना बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी घर बैठे अपने लिए फेस मास्क तैयार कर सकें। घरेलू फेस मास्क तैयार करने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। तो चलिए बिना देर किए आपको भी इन्हें तैयार करने का आसान तरीका बताते हैं। 

Face Mask For Glowing Skin in hindi homemade face mask of milk
ग्लोइंग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें दूध से बनें ये फेस मास्क - फोटो : istock

दूध और शहद फेस मास्क

दूध से पहला फेस मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में 2 टेबलस्पून दूध और 1 टेबलस्पून शहद मिक्स करें। अब इन दोनों चीजों को एक साथ अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। आखिर में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।

Face Mask For Glowing Skin in hindi homemade face mask of milk
ग्लोइंग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें दूध से बनें ये फेस मास्क - फोटो : istock

दूध और हल्दी फेस मास्क

इस मास्क को तैयार करने के लिए एक कटोरी में 2 टेबलस्पून दूध में 1 चुटकी हल्दी मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे से लेकर गर्दन तक पर लगाएं। 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे भी आपका चेहरा खिल उठेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Face Mask For Glowing Skin in hindi homemade face mask of milk
ग्लोइंग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें दूध से बनें ये फेस मास्क - फोटो : iStock

दूध और बेसन फेस मास्क

ये मास्क बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए 2 टेबलस्पून दूध में 1 टेबलस्पून बेसन मिक्स करके इसका पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर इसे 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। कुछ देर के बाद चेहरे को पानी से धो लें। 

विज्ञापन
Face Mask For Glowing Skin in hindi homemade face mask of milk
ग्लोइंग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें दूध से बनें ये फेस मास्क - फोटो : Freepik

दूध और आलू का रस फेस मास्क

दूध के साथ-साथ आलू के रस में भी कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए काफी लाभदायक हैं। इसका मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले 2 टेबलस्पून दूध में 2 टेबलस्पून आलू का रस मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के बाद चेहरे को धो लें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed