फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: चाहते हैं दमकती त्वचा तो आज ही इन 5 स्किन केयर प्रोडक्ट्स से बना लें दूरी

Fri, 30 Aug 2024 09:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 30 Aug 2024 09:46 AM IST
सार

अगर आप भी दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो आज ही इन स्किन केयर प्रोडक्ट से दूरी बना लें। 

विज्ञापन
Skin Care Tips avoid these skin care product for daily use
इन 5 स्किन केयर प्रोडक्ट्स से बना लें दूरी - फोटो : iStock

Skin Care Tips: दमकती त्वचा पाना आज के समय में ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। अब अगर आपको त्वचा से संबंधित कोई भी समस्या हो रही है तो आप तत्काल ही पार्लर जाकर इसका ट्रीटमेंट करा सकते हैं। इसके अलावा अब तो बाजार में भी हर तरह की स्किन से संबंधी समस्या के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट मिलने लगे हैं।



बड़ी-बड़ी कंपनियां कई ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट बाजार में बेच रही हैं, जिनके इस्तेमाल से हमारी लाइफ काफी आसान हो गई है। पर, क्या आप जानती हैं कि रोजाना में इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ स्किन केयर प्रोडक्ट आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

यहां हम आपको कुछ ऐसे ही स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको बचना चाहिए। कभी-कभार अगर आप इनका इस्तेमाल कर रहीं हैं, तब तो ठीक है, लेकिन अगर रोजाना में ये प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रहीं हैं तो आज ही इनसे दूरी बनाएं। 

Skin Care Tips avoid these skin care product for daily use
इन 5 स्किन केयर प्रोडक्ट्स से बना लें दूरी - फोटो : iStock

फेशियल वाइप्स

आजकल हर कोई अपने बैग में रुमाल की जगह फेशियल वाइप्स रखना पसंद करता है। इसके इस्तेमाल से मेकअप भी साफ हो जाता है और ये त्वचा को ठंडक भी पहुंचाती हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि ज्यादा फेशियल वाइप्स इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा पर जलन हो सकती है। इसमें मौजूद एल्कोहलिक तत्व त्वचा पर खुजली और रैशेज जैसी समस्या को उत्पन्न कर सकते हैं। ऐसे में हमेशा चेहरा साफ करने के लिए रुई या फिर ड्राई वाइप्स का इस्तेमाल करें। 

Skin Care Tips avoid these skin care product for daily use
इन 5 स्किन केयर प्रोडक्ट्स से बना लें दूरी - फोटो : Freepik

टिंटेड लिप बाम

आजकल बाजार में जो टिंटेड लिप बाम आते हैं, वो देखने में तो काफी अच्छे लगते हैं लेकिन इनके इस्तेमाल से होंठ धीरे-धीरे काले होने लगते हैं। ऐसे में बाजार में मिलने वाले टिंटेड लिप बाम की जगह आप घर पर इसे बनाकर उसका इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips avoid these skin care product for daily use
इन 5 स्किन केयर प्रोडक्ट्स से बना लें दूरी - फोटो : iStock

टोनर

बाजार में मिलने वाले ज्यादातर टोनर में एल्कोहल होता है। ऐसे में ये त्वचा पर कई परेशानियां पैदा कर सकते हैं। एल्कोहल बेस्ड होने की वजह से ये आपकी त्वचा की नमी को कम कर देते हैं, जिस वजह से चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं। ऐसे में बाजार में मिलने वाले टोनर की जगह गुलाब जल या अन्य घर पर बनें टोनर का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
Skin Care Tips avoid these skin care product for daily use
इन 5 स्किन केयर प्रोडक्ट्स से बना लें दूरी - फोटो : iStock

ब्लैकहेड्स रिमूवल स्ट्रिप्स

अक्सर लोग ब्लैकहेड्स हटाने के लिए स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके बार-बार इस्तेमाल से त्वचा की परत कमजोर हो सकती है, जिसकी वजह से संक्रमण का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। इसके साथ-साथ इसके इस्तेमाल से त्वचा पर रैशेज होने लगते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed