Tips For Glowing Skin: घर बैठे गालों को करना है गुलाबी तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
अगर आप चेहरे पर खूबसूरती के साथ नेचुरल गुलाबी ग्लो पाना चाहती हैं तो यहां कुछ घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुकंदर का रस
चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए चुकंदर का रस काफी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले चुकंदर का रस निकालकर उसे अपने गालों पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से गालों पर गुलाबी रंगत आ सकती है।
गुलाब जल और ग्लिसरीन
ये दोनों चीजें आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करेंगी। इसके लिए गुलाब जल और ग्लिसरीन को मिलाकर रात में सोने से पहले गालों पर लगाएं। यह मिश्रण आपकी त्वचा को नमी प्रदान करेगा और गालों को चमकदार बनाएगा।
एलोवेरा जेल
ताजे एलोवेरा जेल को गालों पर 10-15 मिनट तक मसाज करें और फिर धो लें। ये त्वचा की कई परेशानियों से राहत दिलाता है।
टमाटर का रस
त्वचा को चमकदार बनाए रखने के लिए ताजे टमाटर का रस गालों पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। ये त्वचा से टैनिंग को भी दूर भगाता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।