दिनभर काम की थकान और तनाव जब चेहरे पर दिखने लगे तो क्या करें? इस सवाल का जवाब देना हो तो सभी कहेंगे कि फेस पैक लगाएं, ठंडे पानी के छींटे दें या फिर बर्फ से सेंक लें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि त्वचा को बाहरी सुंदरता देने के लिए उसे अंदर से पोषण देना भी जरूरी है। ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ ही अच्छा खानपान भी चेहरे पर अनोखी चमक लाने में मदद करता है। तो अगली बार जब तनाव और थकान से चेहरा डल दिखे तो इनमे से कोई एक चीज खाएं। फिर देखिए कैसे चेहरा फ्रेश नजर आने लगेगा।
थके हुए चेहरे को देना है खुशनुमा ग्लो तो खाने में शामिल करें ये चीजें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर खुद को बहुत थका हुआ अनुभव कर रहे हैं और चेहरा डल दिख रहा है तो एक चीकू खा लीजिए। ये चेहरे पर बिल्कुल फ्रेश ग्लो लाने में मदद करेगा। दरअसल, चीकू में विटामिन ए और बी भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही नेचुरल ग्लुकोज तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है। वहीं विटामिन ए आंखों की थकान को दूर करता है। जिससे चेहरे की थकान कम होने लगती है और चेहरा चमकने लगता है।
वैसे तो डाइट के प्रति जागरुक लोग आइसक्रीम वगैरह खाने से परहेज करते हैं। लेकिन दूसरी तरफ आइसक्रीम ज्यादातर लोगों को पसंद भी होती है। तो जब चेहरे पर थकान नजर आए तो डाइटिंग भूल थोड़ी सी आइसक्रीम खाएं। आइसक्रीम में मूड बूस्टर एलिमेंट होते हैं जिससे त्वचा की कोशिकाओं को रिलैक्स मिलता है और चेहरे पर खुशनुमा ग्लो दिखने लगता है।
पाइनएप्पल या अनानास की खूशबू ही एक तरह से रिफ्रेशमेंट का काम करती है। वहीं इसकी एक दो स्लाइस खाने से जहां आपको ऊर्जा मिलेगी। वहीं इसके ढेर सारे पोषक तत्व दिल, दिमाग दोनों पर असर करेंगे। जिससे चेहरा खिला हुआ दिखने लगेगा।
आइसक्रीम की ही तरह चॉकलेट भी लोग खाने से परहेज करते हैं। लेकिन किसी भी चीज की सीमित मात्रा नुकसान नहीं करती है। चॉकलेट में पाया जाने वाला कोकोआ वैसे भी सुंदरता के लिए उपयोग में लाया जाता है। ऐसे में चॉकलेट खाने से थकान दूर होती है। साथ ही मूड अच्छा होता है और आपको ऊर्जा भी मिलती है। तो अगली बार एक दो बाइट चॉकलेट की खाकर जरूर देखिएगा कि चेहरे पर ग्लो आया या नहीं।