फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: बदलते मौसम में खो रही है हाथ-पैर की नमी तो घबराएं नहीं, करें इन चीजों का इस्तेमाल

Thu, 19 Oct 2023 04:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 19 Oct 2023 04:57 PM IST
सार

अगर आप बदलते मौसम में ड्राई स्किन से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। 

विज्ञापन
five tips for repair Cracked Dry Skin in hindi home remedies fir dry skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Skin Care: रोजमर्रा की जिंदगी में कई चीजें ऐसी होती हैं, जिनके इस्तेमाल से हाथ-पैर काफी रूखे होने लगते हैं। इन चीजों कठोर साबुन, केमिकल प्रोडक्ट और अगरबत्ती शामिल होती हैं। इनके साथ ही बदलते मौसम का सीधा असर भी हाथ-पैर पर पड़ता है।



दरअसल, अब जब कभी तेज गर्मी हो रही है तो कभी तेज बारिश, ऐसे में स्किन पर इसका प्रभाव होना स्वाभाविक है। बदलते मौसम में हाथ-पैर कई बार इस कदर ड्राई हो जाते है, कि खुजली की वजह से उनसे खून तक आने लगता है। ऐसे में अगर आप बदलते मौसम में ड्राई स्किन से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आपके हाथ-पैरों के रूखेपन की समस्या खत्म हो सकती हैं। इन चीजों के इस्तेमाल के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

five tips for repair Cracked Dry Skin in hindi home remedies fir dry skin
नारियल तेल

नारियल का तेल

नारियल का तेल में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा संबंधी परेशानियों को कम करते हैं। ये आमतौर पर सभी घरों में आसानी में मिल जाता है। ये आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस कुछ बूंद तेल लेकर हाथ-पैर पर मालिश करनी है।

five tips for repair Cracked Dry Skin in hindi home remedies fir dry skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एलोवेरा

एलोवेरा स्किन पर नमी बरकरार रखने में मदद करता है। ऐसे में आप बड़ी आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए बस एलोवेरा जेल लेकर हाथ-पैर पर लगाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
five tips for repair Cracked Dry Skin in hindi home remedies fir dry skin
honey - फोटो : istock

शहद

अगर आप शहद का इस्तेमाल करने का सोच रही हैं, तो ये एक बेहतर विकल्प है। इसमें कई एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए बस आपको 10 से 15 मिनट तक शहद अपने हाथ-पैर पर लगाना है और फिर हाथ धो लेने हैं। 

विज्ञापन
five tips for repair Cracked Dry Skin in hindi home remedies fir dry skin
oatmeal

ओटमील पाउडर

इसके इस्तेमाल के लिए ओटमील पाउडर में पानी मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। हाथ-पैर में नमी बरकरार रखने के लिए आपको हर रोज इसका इस्तेमाल करना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed