सर्दियों में त्वचा अक्सर रूखी हो जाती है। इसलिए सही से देखभाल जरूरी है। चेहरे के साथ ही हाथों-पैरों को भी मॉइश्चराइज करना चाहिए। सर्दियों में अक्सर लोगों की एड़ियां फट जाती है। जिसका कारण होता है हद से ज्यादा रूखी त्वचा। फटी एड़ियां ना केवल देखने में भद्दी दिखती है बल्कि कई बार ये काफी दर्दनाक भी हो जाती हैं। अगर आप भी पैरों की देखभाल करने में आलस करती हैं तो फटी एड़ियां सर्दियों में परेशान कर सकती हैं। आज हम लेकर आए हैं पैरों की देखभाल के लिए कुछ खास टिप्स, जिनकी मदद से फटी एड़ियों से छुटकारा मिल जाएगा।
Foot Care Tips: सर्दी में इस तरह करें पैरों की देखभाल, नहीं फटेंगी एड़ियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरों की देखभाल के लिए उन्हें अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करना जरूरी है। जिससे कि त्वचा मुलायम बनी रहें। लेकिन मॉइश्चराइज करने से पहले स्क्रब करें। जिससे कि पैरों की सारी डेड स्किन निकल जाए। पैरों को साफ करने के लिए गुनगुने पानी में साबुन डालें और पैरों को डुबोकर दस मिनट बैठ जाएं। फिर स्क्रब की मदद से एक्सफोलिएट करें। फिर पानी से साफ कर तौलिए से पोंछ लें। सबसे आखिर में मॉइश्चराइजर लगाएं।
अगर चाहती हैं कि पैर खूबसूरत दिखें तो नाखूनों की देखभाल जरूरी है। पैर के नाखूनों पर से नेल रिमूवर की मदद से नेल पॉलिश हटा दें। फिर नाखूनों को मुलायम ब्रश की मदद से साफ करें। अच्छे से सेट करें और काटकर छोटा कर लें। नेलपॉलिश को जरूरत पड़ने पर ही लगाएं।
अक्सर लोग चेहरे पर तो सनस्क्रीन लगाते हैं लेकिन पैरों को बिल्कुल भूल जाते हैं। जिससे पैर धूप की वजह से टैन हो जाते हैं। धूप से होने वाले कालेपन से बचाना है तो पैरों में भी सनस्क्रीन लगाएं। जिससे कि वो सन डैमेृज से बचे रहें।
अगर आप चाहती हैं कि पैरों की खूबसूरती बरकरार रहे तो आप जूते पहने। जिससे पैरों में धूल-मिट्टी और प्रदूषण का कम असर रहता है।
यह भी पढ़ें: Crack Heal: सर्दियों में फटी एड़ियां करती हैं परेशान तो अपनाएं हींग का ये देसी नुस्खा