{"_id":"5e64d4d58ebc3eeb5e75f2ec","slug":"for-glowing-and-blemish-free-skin-mix-these-things-in-your-drinking-water","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केवल पानी से मिल जाएगा मनचाहा निखार और दूर होंगे दाग-धब्बे, बस इस चीज को जरूर मिलाएं","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
केवल पानी से मिल जाएगा मनचाहा निखार और दूर होंगे दाग-धब्बे, बस इस चीज को जरूर मिलाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 04 May 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों से परेशान होकर लड़कियां अक्सर घरेलू नुस्खों का सहारा लेती हैं। वहीं कुछ तो महंगे से महंगे प्रोडक्ट को भी इस्तेमाल करने से बाज नहीं आती हैं। हांलाकि कई बार ये सारे उपाय भी फेल हो जाते हैं। अगर चेहरे पर मनचाहा निखार चाहिए तो पानी का इस्तेमाल करें। इसके लिए बस पानी में इन चीजों को मिलाकर पिएं। ऐसा करने से शरीर डिटॉक्स होगा और अंदर की गंदगी आसानी से बाहर निकल जाएगी।
2 of 5
chia seed drink
चिया सीड
यह तुलसी प्रजाति का बीज होता है। चिया के बीज में अल्फा लिपोइक एसिड काफी मात्रा में होता है, जो एक दमदार एंटीऑक्सीडेंट होता है। ये स्किन से झुर्रियों को दूर कर पोर्स को छोटा करने में भी मदद करता है। इसके अलावा चिया सीड्स में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं जो बेजान त्वचा में भी जान डालने का काम करते हैं।
3 of 5
पुदीना
पुदीने का पानी पीने से पेट साफ रहता है और चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसके सेवन से त्वचा की रंगत अच्छी होगी। इसके साथ ही यह पेट की गर्मी को दूर करता है। दमकती त्वचा की चाहत रखती हैं तो आज से ही पुदीना पीना शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
दालचीनी
पीने के पानी को उबालते वक्त उसमें एक चुटकी दालचीनी पाउडर और सेब के कुछ टुकड़े डालें। फिर पानी छान कर पी लें। यह पीने में भी जायकेदार लगेगा। इससे आपका रक्त संचार बेहतर होगा और ये आपके चेहरे पर निखार लाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
नींबू, एप्पल साइडर विनेगर
पीने के पानी में नींबू मिलाकर पीने के भी कई फायदे होते हैं। ध्यान रखें पानी में नींबू की कुछ बूंदें ही मिलाएं। इससे ना केवल आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त होगी, बल्कि शरीर की गंदगी भी पसीने के साथ निकल जाएगी। नींबू की जगह आप एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर भी पी सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।