Fruit Face Packs: त्योहारों के मौके पर चाहिए दमकती त्वचा तो इन फलों से करें फेशियल, निखर उठेगा चेहरा
हर कोई चाहता है कि त्योहारों के मौके पर उनकी त्वचा दमकती रहे। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके फेसपैक आपको काफी फायदा पहुंचाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पपीता
पपीते में मौजूद तत्व आपकी त्वचा से डेड स्किन को खत्म करते हैं। इसका पैक बनाने के लिए सबसे पहले पपीते के 2 टुकड़े लेकर मैश करें और उसमें एक चम्मच शहद डालकर मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
संतरा
संतरे में विटामिन सी के साथ-साथ कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे की चमक बरकरार रखते हैं। ऐसे में इसके इस्तेमाल के लिए आप 3 चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर लेकर उनमें एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद एक कटोरी में मिलाएं। इससे इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा।
केला
केले में पाए जाने वाले तत्व जिस तरह से शरीर को फायदा पहुंचाते हैं, ठीक उसी तरह के उससे बना पैक आपके चेहरे को चमका सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आधे केले में आधा चम्मच ही हल्दी और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस पैक को चेहरे पर लगाएं। कुछ समय के बाद चेहरा साफ कर लें।
स्ट्रॉबेरी
इसका फेसपैक बनाकर आप अपने चेहरे को चमका सकते हैं। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले 4-5 स्ट्रॉबेरी पीस लें। इसके बाद अब एक चम्मच में कोकोआ पाउडर और एक चम्मच शहद डालकर पेस्ट बना से लें। अब इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाएं और फिर चेहरा धो लें।