{"_id":"6371cccdb3112a228a0574bc","slug":"get-fair-and-glowing-skin-with-homemade-bleach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Homemade Bleach: घर में तैयार करें ब्लीच, चेहरे की रंगत में आएगा निखार","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Homemade Bleach: घर में तैयार करें ब्लीच, चेहरे की रंगत में आएगा निखार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
homemade bleach
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेहरे को फटाफट गोरा और निखरा बनाने के लिए अक्सर ब्लीच करवाने की सलाह दी जाती है। लेकिन बाजार में मिलने वाले ब्लीच केमिकल से मिलाकर तैयार किए जाते हैं। जिन्हें लगाने से त्वचा को नुकसान होता है। अगर जरूरत से ज्यादा ब्लीच को त्वचा पर इस्तेमाल किया जाए तो काले धब्बे पड़ने की संभावना हो जाती है। ऐसे में सवाल ये हैं कि फटाफट चेहरे पर निखार पाने के लिए क्या किया जाए। अगर आप चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो पाना चाहती हैं तो घर में ही ब्लीच बनाकर तैयार करें।
जो कि बिना केमिकल के बना होगा और आपके चेहरे को फटाफट निखार देगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें घऱ में ब्लीच।
2 of 5
homemade bleach
- फोटो : istock
घर में ब्लीच बनाने के लिए जरूरत होगी पपीता, कच्चा दूध, आलू, चुकंदर और नींबू का रस।
3 of 5
पपीता
- फोटो : pixabay
बिना केमिकल के घर में ब्लीच तैयार करने के लिए सबसे पहले पपीते के कुछ टुकड़ों को लेकर मिक्सी में पेस्ट बना लें। फिर आलू के कुछ टुकड़े और चुकंदर के टुकड़े को लेकर पीसें। फिर इसमे नींबू का रस मिला दें। किसी बाउल में लेकर पिसे हुए पपीते और आलू, चुकंदर को मिक्स कर लें। बस तैयार है होममेड ब्लीच। जो आपको बिल्कुल बाजार के ब्लीच जैसा ही निखार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
homemade bleach
इसे चेहरे पर लगाने के लिए टोनर की मदद से चेहरे को साफ कर लें। फिर चेहरे और शरीर के उन हिस्सों पर जहां ब्लीच करना है। इस पेस्ट को पतला फैलाकर लगा लें। करीब दस से पंद्रह मिनट तक इसे सूखने दें। तय समय के बाद ब्लीच लगे हिस्से को पानी की मदद से धो लें। इस होममेड ब्लीच को त्वचा पर ज्यादा समय तक लगाकर नहीं छोड़ना है। इससे स्किन में रैशेज और खुजली होने की संभावना हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
skin care
होममेड ब्लीच को साफ करने के लिए कॉटन का इस्तेमाल करें। साथ ही चेहरे को साफ ठंडे पानी से धोएं। ब्लीच हटाने के बाद त्वचा को मॉइश्चराइज करें। जिससे कि त्वचा को नमी मिले और ग्लॉसी ग्लो चेहरे पर दिखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।