फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Skin Care: सर्दियों में बादाम का तेल लगाने से त्वचा को होंगे कई फायदे, इन तरीकों से लगाएं

Sat, 12 Nov 2022 11:38 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 12 Nov 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
Winter Skin Care Tips Almond Oil Health Benefits Badam Tel Ke Fayde Know How To Use In Hindi
almond oil - फोटो : iStock

सर्दियों में त्वचा केवल रूखी ही नहीं होती बल्कि डल और बेजान भी दिखने लगती है। लगातार मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन टैन भी हो जाती है। क्योंकि उस पर धूल चिपक जाती है। सर्दियों में इसलिए त्वचा  का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। त्वचा का ख्याल रखने के लिए विटामिन ई से भरपूर बादाम के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये सर्दियों में त्वचा को पोषण देने के साथ ही खूबसूरत बनाता है। तो चलिए जानें कैसे करें बादाम के तेल का इस्तेमाल।

Winter Skin Care Tips Almond Oil Health Benefits Badam Tel Ke Fayde Know How To Use In Hindi
त्वचा पर लगाएं बादाम का तेल - फोटो : istock
रात में लगाएं

अगर आपको दिनभर वक्त नहीं मिलता है तो बादाम के तेल को नाइट स्किन केयर रूटीन में शामिल करें। रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से फेसवॉश से साफ करने के बाद बादाम के तेल की दो से तीन बूंद लेकर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर इसे रातभर के लिए छोड़ दें। अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो करीब आधे घंटे बाद ही चेहरे को धो लें। 

Winter Skin Care Tips Almond Oil Health Benefits Badam Tel Ke Fayde Know How To Use In Hindi
पिंपल होने पर ऐसे लगाएं बादाम का तेल - फोटो : istock
पिंपल हो गया तो ऐसे करें इस्तेमाल

चेहरे पर अगर रूखेपन के साथ ही पिंपल हो रहे हैं तो बादाम के तेल को लगाया जा सकता है। बादाम के तेल की कुछ बूंदों को नीम के तेल में मिलाएं और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करने के बाद इसे करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर पोंछ लें। बादाम के तेल को नीम के तेल के साथ मिलाने से पिंपल की समस्या कम होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Skin Care Tips Almond Oil Health Benefits Badam Tel Ke Fayde Know How To Use In Hindi
मॉइश्चराइजर में मिलाएं बादाम का तेल - फोटो : istock
करें मॉइश्चराइजर में शामिल

बादाम का तेल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे आप अपने मॉइश्चराइजर में भी मिला कर लगा सकती हैं। बस बादाम के तेल की दो से तीन बूंद को मॉइश्चराइजर में मिलाएं और चेहरे से लेकर गर्दन तक लगा लें। अगर चेहरे पर ज्यादा ऑयल नजर आने लगा है तो टिश्यू पेपर की मदद से हल्के हाथों से अतिरिक्त ऑयल को पोंछ लें। 

विज्ञापन
Winter Skin Care Tips Almond Oil Health Benefits Badam Tel Ke Fayde Know How To Use In Hindi
फेसपैक में मिलाएं बादाम का तेल
फेसपैक में मिलाएं

बादाम के तेल को आप सर्दियों के मौसम में फेसपैक में भी मिलाकर लगा सकती है। बस एक चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी को शहद में डालकर मिलाएं। इस फेसपैक में दो से तीन बूंद बादाम के तेल की डालें और मिक्स करें। इस फेसपैक को लगाने से बादाम के तेल का पोषण भी त्वचा को आसानी से मिल जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed